UP Nikay Chunav: भाजपा ने रूठे कार्यकर्ताओं को मनाया, राज्यमंत्री के साथ जाकर वापस लिए दो नामांकन

Hardoi News: राज्य मंत्री रजनी तिवारी और क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा पीके वर्मा ने भाजपा नेता राजेन्द्र मिश्रा की पत्नी माली श्री मिश्रा और पुत्र वधु मधु मिश्रा का पर्चा वापस कराकर बड़ी सफलता प्राप्त की है।

Pulkit Sharma
Published on: 21 April 2023 6:24 PM GMT
UP Nikay Chunav: भाजपा ने रूठे कार्यकर्ताओं को मनाया, राज्यमंत्री के साथ जाकर वापस लिए दो नामांकन
X
UP Nikay Chunav 2023 (Pic: Newstrack)

Hardoi News: भारतीय जनता पार्टी की डैमेज कंट्रोल टीम पूरी तरह सक्रिय दिख रही है। इस टीम में शामिल राज्य मंत्री रजनी तिवारी और क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा पीके वर्मा ने भाजपा नेता राजेन्द्र मिश्रा की पत्नी माली श्री मिश्रा और पुत्र वधु मधु मिश्रा का पर्चा वापस कराकर बड़ी सफलता प्राप्त की है। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा पीके वर्मा, मधु मिश्रा और माल श्री मिश्रा के साथ नामांकन कक्ष पहुंची, जहां दोनों प्रत्याशियों ने संजय मिश्र के पक्ष में अपने अपने नामांकन वापस लिए। नामांकन वापसी के बाद माल श्री मिश्रा ने बताया कि वह भाजपा प्रत्याशी संजय मिश्रा को पूर्ण सहयोग से लड़ाएंगी। इसीलिए उन्होंने पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए अपना नामांकन वापस लिया है।

पार्टी ने बनाई डैमेज कंट्रोल के लिए ख़ास टीम

बता दें कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा प्रत्याशियों की स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से डैमेज कंट्रोल टीम की घोषणा की गई थी। इस टीम में राज्य सभा सांसद अशोक वाजपेयी, पूर्व राज्य सभा सदस्य नरेश अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री व क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा पीके वर्मा हैं। टीम के सदस्य उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा पीके वर्मा कल से शाहाबाद प्रत्याशी के पक्ष में रूठे हुए अपनों को मनाने में जुटे थे, जिसमें उन्हें सफलता मिली। दोनों प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है। वहीं राजनीति के जानकारों का कहना है कि अब चुनाव रोचक हो गया है।

दरअसल, भाजपा के उम्मीदवार के खिलाफ पार्टी के ही कार्यकर्ताओं के नामांकन कर देने से उनका वोट बैंक बिखरने की उम्मीद बन गई थी। कहा जाने लगा था कि ये कार्यकर्ता भाजपा के प्रत्याशी को चुनाव में काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में पार्टी की डैमेज कंट्रोल टीम तुरंत सक्रिय हुई और किसी तरह नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कवायद शुरू हुई। लंबी बातचीत के दौर के बाद इन रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मना लिया गया।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story