×

Hardoi News: पूर्व सांसद ने सपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, निशाने पर बीजेपी

UP Nikay Chunav 2023: राजनीतिक पार्टियों द्वारा क्षेत्र के लोगों को अपनी पार्टी के जारी किए गए संकल्प पत्र को बताकर वोट माँगे जा रहे हैं। राजनीतिक पार्टियों का बड़े से बड़ा नेता इन दोनों अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगता व जनसभा करता नजर आ रहा है।

Pulkit Sharma
Published on: 29 April 2023 9:53 PM GMT
Hardoi News: पूर्व सांसद ने सपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, निशाने पर बीजेपी
X
UP Nikay Chunav 2023 (Pic: Newstrack)

UP Nikay Chunav 2023: नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत लगाए हुए हैं। राजनीतिक पार्टियों द्वारा क्षेत्र के लोगों को अपनी पार्टी के जारी किए गए संकल्प पत्र को बताकर वोट माँगे जा रहे हैं। राजनीतिक पार्टियों का बड़े से बड़ा नेता इन दोनों अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगता व जनसभा करता नजर आ रहा है। प्रदेश में नगर पालिका व नगर पंचायत में सीधा मुक़ाबला सपा व भाजपा का है। शहर के रेलवेगंज में आज समाजवादी से पूर्व सांसद उषा वर्मा समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता के पक्ष में लोगों से मिलकर वोट देने की अपील की।

पूर्व सांसद उषा वर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहां की केंद्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, उसके बाद भी नगर पालिका व नगर पंचायतों में कोई भी विकास नहीं हुआ है। यहां तक समाजवादी पार्टी कि सरकार द्वारा कराया गया विकास कार्य को भी खोदकर डाल दिया गया है। समाजवादी पार्टी नगर पालिका और नगर पंचायत का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रही है। समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद उषा वर्मा ने कहा कि बीते 5 वर्षों में भाजपा की सरकार रही है।इस दौरान नगरपालिका द्वारा कोई भी विकास कार्य नहीं नारा गया।नगर पालिका में सड़कें, गलियां नहीं बनी है जो सड़कें और गलियां समाजवादी पार्टी की सरकार में बनी थी उनको भी खोदकर डालने का कार्य भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया है।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका में एक भी मॉडल स्कूल नहीं है, जहां बच्चे अच्छी शिक्षा को प्राप्त कर सकें। नगर पालिका में साफ सफाई भी नहीं देखने को मिलती है नालियां चोक है। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। नालियों में दवा का छिड़काव नहीं होता है जिससे लोगों में डेंगू,मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा लगातार बना रहता है। उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी का नगर पालिका अध्यक्ष जनता के सहयोग से बनता है तो नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य देखने को मिलेगा।

बताईं प्राथमिकताएं

उषा वर्मा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए मॉडर्न स्कूल, बेरोजगारों को रोजगार देना, मोहल्ला क्लीनिक का संचालन करना जिससे कि लोगों को स्वास्थ्य संबंधित लाभ मिल सके, नालियों व सड़कों की नियमित सफाई, नालियों में समय-समय पर दवा का छिड़काव, प्राथमिकता के साथ गलियों व सड़कों का निर्माण कराना। आज के समय में ज्यादातर गलियां खुदी पड़ी थी जिन्हें अव्यवस्थित तरीक़े से बंद किया गया है जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र की जनता ने अबकी बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता को अपना बहुमूल्य वोट देने का मन बना लिया है। नगर पालिका परिषद हरदोई का चुनाव समाजवादी प्रत्याशी भारी मतों से जीत रही है।

पाँच साल में हुआ सात सौ करोड़ का घोटाला

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता ने पूर्व सांसद उषा वर्मा के साथ लोगों से वोट की अपील की। रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी में जिस समय नगर पालिका अध्यक्ष को लोगों के स्वास्थ को लेकर कार्य करना चाहिए था उस समय उन्हें लोगो की चिंता नहीं थी। सपा प्रत्याशी ने कहा कि उस समय उनके द्वारा क्षेत्र कि नालियों में दवा छिड़काव आदि का कार्य कराया जा रहा था। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता भाजपा के कार्यवाहक नगर पालिका अध्यक्ष व प्रत्याशी सुख सागर सागर मिश्रा मधुर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका परिषद हरदोई में 700 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है। हरदोई के लिए 700 करोड़ पर आए थे पर कहीं भी 700 करोड़ों रुपए देखने को नहीं मिल रहे है। इस बाबत कई बार शासन-प्रशासन से शिकायत भी की गई जिसका संज्ञान अब तक जिला प्रशासन व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नहीं लिया गया है। क्षेत्र की जनता का सहयोग मिलता है तो नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार की जाँच कराई जाएगी।

प्रत्याशी ने बताया- जीते तो क्या करेंगे

सपा प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता ने कहा अगर वह नगर पालिका अध्यक्ष बनते हैं तो वह नालियों सड़कों का निर्माण कराएंगे। उनका उद्देश्य हरदोई नगर पालिका को उत्तर प्रदेश की नगर पालिका में पहले स्थान पर लाने का है। हरदोई में यातायात संबंधित बड़ी समस्या है जिस पर भी वह कार्य कर लोगों को जाम से निजात दिलाने का कार्य करेंगे। हर वार्ड में एक मोहल्ला क्लीनिक को भी खोलने का कार्य किया जाएगा। लोगों द्वारा प्राप्त शिकायतों का शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story