TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UP Nikay Chunav 2023: प्रथम चरण में नगर पालिका अध्यक्ष सहित 86 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, चार मई को लगेगी मुहर

UP Nikay Chunav 2023: 7592 विभिन्न पदों हेतु 44226 उम्मीदवार मैदान में, आगामी 04 मई को कराया जायेगा मतदानः मनोज कुमार, राज्य निर्वाचन आयुक्त

Anant Shukla
Published on: 26 April 2023 8:35 PM GMT (Updated on: 26 April 2023 8:39 PM GMT)
UP Nikay Chunav 2023: प्रथम चरण में नगर पालिका अध्यक्ष सहित 86 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, चार मई को लगेगी मुहर
X
UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर पर्देश नगर निकाय चुनाव 2023 पहले चरण में अबतक हुए नामांकन को देखते हुए एक नगर पालिका अध्यक्ष और एक नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 86 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। पहले चरण में उम्मीदवारों के नाम वापसी व नामांकन पत्रों की जांच करने के बाद यह परिणाम सामने आया है। इसपर आधिकारिक मुहर चार मई को लगेगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में एक नगर पालिका अध्यक्ष सहित कुल 86 पदों पर निर्विरोध निर्वाचित होने तय हैं। निर्विरोध निर्वाचित होने वाले 11 पार्षदों में से आगरा, मथुरा, गोरखपुर, मुरादाबाद नगर निगमों से 02-02 पार्षद तथा झांसी, फिरोजाबाद एवं सहारनपुर नगर निगम से 01-01 पार्षद शामिल हैं। इसी प्रकार नगर पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचित 37 सदस्यों में से आगरा से 13, महराजगंज से 10, गोण्डा से 03, कुशीनगर, प्रयागराज, फतेहपुर एवं मैनपुरी से 02-02 तथा गोण्डा एवं श्रावस्ती से 01-01 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त मनोज कुमार ने दी जानकारी

राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि जनपद झांसी में एक नगर पालिका अध्यक्ष सहित विभिन्न जनपदों में 36 नगर पालिका परिषद सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद आगरा से 09 नगर पालिका परिषद सदस्य, जनपद रामपुर एवं शामली से 04-04 नगर पालिका परिषद सदस्य, जनपद सहारनपुर से 03 नगर पालिका परिषद सदस्य, जनपद गोण्डा, झांसी, मथुरा एवं लखीमपुर खीरी से 02-02 नगर पालिका सदस्य तथा जनपद जालौन, जनपद फतेहपुर फिरोजाबाद, बहराइच, महराजगंज, सम्भल, सीतापुर एवं हरदोई से 01-01 नगर पालिका परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

388 निकायों एवं 7204 वार्डों में कराया जा रहा चुनाव

मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम चरण के 37 जनपदों में से 10 नगर निगमों, 819 नगर निगम वार्डों, 103 नगर पालिका परिषदों, 2740 नगर पालिका परिषद वार्डों, 275 नगर पंचायतों एवं 3645 नगर पंचायत वार्डों (388 निकायों एवं 7204 वार्डों में 7592 पदों के लिए) का निर्वाचन कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन 10 नगर निगमों में 9699 मतदान स्थल, 2658 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें 6303542 पुरुष मतदाता एवं 5362151 महिला मतदाता नगर निगमों में हैं। उन्होंने बताया कि

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story