Up Nikay Chunav 2023: सपा से तीन दर्जन दावेदार, फिर भी नया चेहरा तलाश रही पार्टी, जानिए क्या है वजह

Up Nikay Chunav 2023: आज कोई नया दावेदार सामने नहीं आया, लेकिन सीट सामान्य होने के बाद पुराने सभी 36 दावेदार सपा की चुनाव प्रभारियों की लिस्ट में शामिल हैं।

Sudhir Goyal
Published on: 11 April 2023 11:44 AM GMT
Up Nikay Chunav 2023: सपा से तीन दर्जन दावेदार, फिर भी नया चेहरा तलाश रही पार्टी, जानिए क्या है वजह
X
UP Nikay Chunav 2023

Up Nikay Chunav 2023: प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को ही सपा के दो नेताओं द्वारा मुरादाबाद के सियासी हालात का जायजा लिया गया। हालांकि आज कोई नया दावेदार सामने नहीं आया, लेकिन सीट सामान्य होने के बाद पुराने सभी 36 दावेदार सपा की चुनाव प्रभारियों की लिस्ट में शामिल हैं। इनमें से किसी को मेयर का टिकट देना जहां पार्टी के लिए माथापच्ची भरा काम है वहीं सूत्र बताते हैं कि पार्टी इनमें से किसी कम चर्चित या बिल्कुल नए चेहरे को दांव लगाने के लिए तलाश रही है।

दावेदारों में महिलाएं और पिछड़ा वर्ग के नेता शामिल

जनपद से पार्टी के महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू ने दावेदारी तो नहीं की है, लेकिन उन्हें चुनाव लड़ाने के लिए कई नेताओं ने पैरवी कर रखी है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी में करीब तीन दर्जन नेताओं ने मेयर के टिकट के लिए दावेदारी की है। जिसमें महिलाएं व पिछड़ा वर्ग के नेता भी शामिल हैं। इससे पहले मेयर सीट महिला के लिए आरक्षित होने के कारण कई नेताओं ने अपनी पत्नी को दावेदार बनाया था। तब पिछड़े और दलित समाज के नेताओं ने भी महिलाओं को आगे करके दावेदारी की थी।

एक दिन में प्रत्याशी तय होने की उम्मीद

निकाय चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच माना जा रहा है कि सपा अब ज्यादा देर करने के मूड में नहीं है। वह आज शाम या कल तक अपना प्रत्याशी घोशित कर सकती है। पार्टी में नए सिरे से प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया जा रहा है। वो सिर्फ जिताऊ उमीदवार तलाश रही है, चाहे वो नया हो या पुराना। पार्टी का मानना है कि सपा ही मुरादाबाद में भाजपा को पराजित करने में सक्षम है। समाजवादी अपने चुनाव प्रचार के दौरान निकाय चुनाव को आने वाले लोकसभा चुनाव का पूर्वाभ्यास बताएगी। पार्टी पूरे दमखम से चुनाव में उतरेगी। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में शुएब पाशा, अथर अंसारी, सरताज अंसारी, कैसर कुद्दूसी, डॉ. इमरान अंसारी, अब्बास अंसारी, डॉ. आसिम, सलीम वारसी, हसीना जमाल, असलम पंचायती, यूसुफ खलीफा, तुंगीश यादव आदि रहे।

Sudhir Goyal

Sudhir Goyal

Next Story