Up Nikay Chunav: UP में कानून व्यवस्था का क्या हाल है, सब देख रहे हैं, बोले अखिलेश यादव

Up Nikay Chunav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्य मुख्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का क्या हाल है, सब देख रहे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा भी मौजूद रहीं।

Jugul Kishor
Published on: 25 April 2023 1:49 PM GMT (Updated on: 25 April 2023 2:58 PM GMT)
Up Nikay Chunav: UP में कानून व्यवस्था का क्या हाल है, सब देख रहे हैं, बोले अखिलेश यादव
X
अखिलेश यादव ( आशुतोष त्रिपाठी)

Up Nikay Chunav: यूपी में निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद से ही सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं। वहीं राजधानी लखनऊ की सीट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। यहां से समाजवादी पार्टी ने वंदना मिश्रा को टिकट दिया है। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्य मुख्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का क्या हाल है, सब देख रहे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा भी मौजूद रहीं।

'शहरों की समस्या बीजेपी की देन'

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक मैनेजमेंट नाम की कोई चीज नहीं है। लखनऊ में रिवर फ्रंट का काम वैसे ही पड़ा हुआ है। अयोध्या में बड़ा जमीन घोटाला हुआ है। कानून व्यवस्था का क्या हाल है, सब देख रहे हैं। शहर के पार्कों को भारतीय जनता पार्टी ने बर्बाद कर दिया है। स्मार्ट सिटी का वादा किया गया था पर हुआ कुछ नहीं। नालियां टूटी, सड़कों पर गड्ढे हैं लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था सुधर नहीं पाई। शहरों की समस्या बीजेपी की देन है। क्योंकि शहरों के नगर निगमों पर सबसे ज्यादा समय भाजपा का कब्जा रहा है। वाराणसी, लखनऊ, कानपुर में भ्रष्टाचार हुआ है।

'सबसे ज्यादा सपा शासन में काम हुए'

अखिलेश यादव ने कहा लखनऊ में आज जो बड़ा काम दिखाई दे रहा है वो सपा के शासनकाल में हुआ है। लखनऊ में मेट्रो का निर्माण जितना सपा सरकार में करवाया गया था वो उतना ही है। अब जब चुनाव होने वाले हैं तो भाजपा के लोग मुद्दों पर बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी जनता से अपील है कि जब जनता वोट करे तो मुद्दों को ध्यान में रखे और सपा को समर्थन करे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story