×

UP Nikay Chunav Result 2023: नगरपालिका और नगरपंचायतों में इनके सिर बंधा जीत का सेहरा, कई सीटों पर निर्दलियों का जलवा

UP Nikay Chunav Result 2023: कई जगहों पर शाम ढलते-ढलते साफ हो गया कि सिर्फ भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा ही नहीं, नगर पंचायत सदस्य से लेकर वार्ड पार्षदों तक में वोटरों ने कई जगह निर्दलीय पर भरोसा जताया है।

Network
Published on: 13 May 2023 5:32 PM GMT (Updated on: 13 May 2023 5:34 PM GMT)
UP Nikay Chunav Result 2023: नगरपालिका और नगरपंचायतों में इनके सिर बंधा जीत का सेहरा, कई सीटों पर निर्दलियों का जलवा
X
UP Nikay Chunav Result 2023

UP Nikay Chunav Result 2023: नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम सामने आने के साथ साफ होने लगा कि नगर की सरकार की चाबी किस क्षेत्र में जनता ने किसके हाथ दी है। कई जगहों पर शाम ढलते-ढलते साफ हो गया कि सिर्फ भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा ही नहीं, नगर पंचायत सदस्य से लेकर वार्ड पार्षदों तक में वोटरों ने कई जगह निर्दलीय पर भरोसा जताया है।

शामली में भाजपा का नगर पंचायत अध्यक्ष

बात जनपद शामली की करें तो यहां नगरपालिका अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी अरविंद संगल 4000 वोटों से विजयी घोषित हुए। लेकिन बगल के मुजफ्फरनगर की शाहपुर नगर पंचायत में बीजेपी को बड़ा झटका लगा। यहां से आम आदमी के प्रत्याशी अकरम उर्फ कल्लू ने जीत की दर्ज की। उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी प्रमेश सैनी को हराया। सहारनपुर जनपद की नानौता नगर पंचायत पर जनता ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी रूमाना अफजाल खान पर भरोसा जताया। जबकि फतेहपुर जिले के बिंदकी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी राधा साहू पत्नी रामकुमार साहू 1570 वोटों से विजयी घोषित हुईं। यहां दूसरे नम्बर पर सपा प्रत्याशी सावित्री देवी रहीं।
भाजपा की कारागार राज्यमंत्री रेखा वर्मा के क्षेत्र में निर्दलीय जीता

सीतापुर की हरगांव नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी गफ्फार खान ने बीजेपी के प्रत्याशी हरिनाम बाबू मिश्रा 209 वोटों से हरा दिया। यह इलाका कारागार राज्य मंत्री व बीजेपी की धौराहरा सांसद रेखा वर्मा का क्षेत्र है। इसी जनपद की नगर पंचायत पैंतेपुर से भाजपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी के रूप में जैनब ने 385 वोटों से सपा की फिरदौस को हराकर अध्यक्ष पद की सीट हासिल की। बात जनपद सहारनपुर की करें तो यहां की बेहट नगर पंचायत सीट से चेयरमैन पर निर्दलीय प्रत्याशी शालू रहमान की जीत हुई। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजीव कर्णवाल को हराया। इसी जनपद की नकुड़ नगर पालिका सीट से भाजपा प्रत्याशी शिव कुमार चुनाव जीते। जबकि नगर पंचायत तीतरो में सपा प्रत्याशी तैमूर खान की जीत दर्ज कराई। सहारनपुर की ही नगर पंचायत चिलकाना में भाजपा प्रत्याशी फूल बानो ने जीत दर्ज कराई। उन्होंने बसपा प्रत्याशी अकबर को हराया। यहीं की नगर पालिका सरसावा में निर्दलीय उम्मीदवार कोमल पवार विजयी ने भाजपा प्रत्याशी वर्षा मोगा को हराया। जनपद बांदा की नगर पालिका परिषद अतर्रा में अध्यक्ष पद से बीजेपी की प्रत्याशी संगीता निराला विजयी घोषित हुईं।

अयोध्या की बीकापुर नगर पंचायत पर पहली बार खिला कमल

जनपद अयोध्या की बीकापुर नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर भाजपा के राकेश कुमार राणा ने बसपा प्रत्याशी लालमन निषाद को करीब 200 मतों से हरा दिया। बीकापुर नगर पंचायत में पहली बार भाजपा के उम्मीदवार की जीत हुई है। लालमणि निषाद को 1481 वोट मिले। अयोध्या की ही गोसाईगंज नगर पंचायत में 2301 वोट प्राप्त करके भाजपा ने जीत हासिल की। बात जनपद संतकबीरनगर की करें तो यहां की नगर पंचायत हरिहरपुर से बीजेपी प्रत्याशी पप्पू शाही 2310 वोटों से चुनाव जीते। जबकि सपा के बृजेश पाल दूसरे स्थान पर रहे।

बुलंदशहर की अनूपशहर नगर पालिका में निर्दलीय विजयी

जनपद बुलंदशहर की अनूपशहर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद से निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश शर्मा ने चुनाव में जीत दर्ज की। इसी जनपद की पहासू नगर पंचायत अध्यक्ष पद से कांग्रेस प्रत्याशी तावीर अजमल जीतीं। सोनभद्र की बात करें तो यहां घोरावल नगर पंचायत से बसपा के सूरज श्रीवास्तव 316 वोटों से जीते। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के राजेश कुमार को मामूली अंतर से हराया। जनपद झांसी की कटेरानगर पंचायत पर अध्यक्ष पद पर धनीराम ने की जीत हासिल की। जबकि इसी जनपद के मोठ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी मीरा ने जीत हासिल की। बात अलीगढ़ की करें तो यहां नगर पंचायत विजयगढ़ निर्दलीय से अनिल तिवारी 820 वोटों से जीते।

अमेठी में स्मृति ईरानी का जलवा कायम

अमेठी जनपद की चार में से तीन सीटों पर भगवा लहराया है। नगर पंचायत मुसाफिरखाना में बीजेपी 200 से ज्यादा वोटों से जीतीं। नगर पलिका गौरीगंज में बीजेपी प्रत्याशी रश्मि सिंह ने सपा प्रत्याशी तारा को हराया। अमेठी नगर पंचायत में भी बीजेपी प्रत्याशी अंजू समाचार लिखे जाने तक आगे चल रही थीं। रायबरेली के महराजगंज निकाय की अध्यक्ष बीजेपी की सरला साहू चौथी बार बनी हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी शोभनाथ वैश्य को 1379 मतों से हराया। बात फिरोजाबाद की करें तो यहां की नगर पालिका सिरसागंज में भारतीय जनता पार्टी की रंजना सिंह जीतीं। उन्होंने सपा की सरोज शर्मा को 8001 मतों से हराया। जनपद श्रावस्ती की भिनगा नगरपालिका परिषद के चुनाव परिणाम में बसपा के इरफान ने 3036 वोटों से जीत दर्ज की और भाजपा प्रत्याशी को 3036 वोटों से हराया।

Network

Network

Next Story