×

UP PCS Transfer: यूपी में पांच PCS अफसरों के तबादले, बदले गए इन जिलों के अधिकारी

UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में रविवार को एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादला किया गया है। राज्य में पांच पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

Jugul Kishor
Published on: 4 Jun 2023 11:05 AM GMT (Updated on: 4 Jun 2023 11:31 AM GMT)
UP PCS Transfer: यूपी में पांच PCS अफसरों के तबादले, बदले गए इन जिलों के अधिकारी
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में रविवार (4 जून) को एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादला किया गया है। राज्य में पांच पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस तबादले के बाद कानपुर (Kanpur), फर्रुखाबाद (Farrukhabad), श्रावस्ती (Shravasti), मिर्जापुर (Mirzapur), संतकबीरनगर (Sant Kabir Nagar) के अधिकारियों को बदला गया है। योगी सरकार ने तबादलों की सूची जारी कर दी है। जारी की गई सूची के मुताबिक पीसीएस अधिकारी रिंकी जयसवाल को ADM LA कानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीसीएस देवेंद्र प्रताप सिंह ADM नमामि गंगे मिर्जापुर जिम्मेदारी दी गई है।

जानें किसे कहां मिली तैनाती

PCS रिंकी जयसवाल ADM LA कानपुर बनीं।
PCS अभिनव रंजन श्रीवास्तव ADM FR फर्रुखाबाद।
PCS अमरेंद्र कुमार वर्मा ADM FR श्रावस्ती बने।
PCS देवेंद्र प्रताप सिंह ADM नमामि गंगे मिर्जापुर।
PCS सुभाष प्रजापति ADM FR संतकबीरनगर।

बता दें कि आज रविवार को उत्तर प्रदेश में पांच पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, लेकिन कल ही यानी कि शनिवार (3 जून) को एक दर्जन आईएएस अधिकारी और आधा दर्जन पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। उत्तर प्रदेश में इन दिनों तबादलों का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए योगी सरकार लगातार अधिकारियों का इधर से उधर कर रही है।

इन आधा दर्जन पीपीएस अधिकारियों का हुआ था ट्रांसफर

- सुजीत कुमार राय को सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से पुलिस उपाधीक्षक सिद्धार्थनगर बनाया गया है।
- हरिमोहन सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से पुलिस उपाधीक्षक झांसी की जिम्मेदारी दी गई है।
- नरेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, एसीओ जोन गोरखपुर से सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- सूर्यबली मौर्य को पुलिस उपाधीक्षक महाराजगंज से सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद बनाया गया है।
- प्रज्ञा पाठक को पुलिस उपाधीक्षक झांसी से सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी भेजा गया है।
- श्वेता कुमारी को पुलिस उपाधीक्षक झांसी से सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर बनाया गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story