×

डिफेंस एक्सपो- 2020 के जरिये यूपी पुलिस दिखाएगी अपना दम

पिछले वर्ष संपन्न हुए कुंभ के आयोजन पर एक फिल्म भी पुलिस के स्टाल पर चलाई जाएगी, फिल्म के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया है कि प्रदेश की पुलिस ने इतने बड़े आयोजन को कैसे सफल बनाया। कुंभ का सफल आयोजन देश ही नहीं वरन विदेशों के शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी शोध का विषय है।

राम केवी
Published on: 4 Feb 2020 2:35 PM GMT
डिफेंस एक्सपो- 2020 के जरिये यूपी पुलिस दिखाएगी अपना दम
X

डिफेंस एक्सपो में पुलिस के स्टाल पर तकनीक व ताकत देख सकेंगे लोग ! स्टाल पर यूपी पुलिस की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी !!

डिफेंस एक्सपो में उत्तर प्रदेश पुलिस अपनी तकनीक व ताकत का प्रदर्शन करेगी, पुलिस के स्टाल पर 112 आपात सेवा, कुंभ, एटीएस और यूपी काप ऐप का प्रदर्शन किया जाएगा, स्टाल पर आने वाले आगंतुकों को आपात सेवा 112 की ओर से लोगों के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलेगी तो आतंकवादियों के दांत खट्टे करने वाली यूपी एटीएस के घातक हथियार भी देखने को मिलेंगे, तकनीक का सहारा लेते हुए आम आदमी बिना थाने गए कैसे पुलिस की मदद ले सकता है, इसकी जानकारी भी पुलिस के स्टाल पर यूपी काप ऐप के माध्यम से दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें

यूपी पुलिस के लिए बड़ी खबर, अब हर संपत्ति का देना होगा हिसाब

पिछले वर्ष संपन्न हुए कुंभ के आयोजन पर एक फिल्म भी पुलिस के स्टाल पर चलाई जाएगी, फिल्म के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया है कि प्रदेश की पुलिस ने इतने बड़े आयोजन को कैसे सफल बनाया। कुंभ का सफल आयोजन देश ही नहीं वरन विदेशों के शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी शोध का विषय है।

पुलिस स्टाल पर रहेगा इतना सब

स्टाल पर दर्शाया जाएगा कि यूपी पुलिस सिर्फ कुंभ जैसे बड़े आयोजनों को संपन्न कराने में ही महारत नहीं रखती बल्कि समय आने पर राष्ट्र विरोधी तत्वों व आतंकवादियों को भी धूल चटाने की ताकत रखती है। डिफेंस एक्सपो में यूपी एटीएस की स्नाइपर, एमपी 5, क्वाड बाइक रोप लांचर, पावर एसेंडर जैसे आधुनिक साजो सामान को भी प्रदर्शित किया जाएगा। विषम परिस्थितियों में रेकी करने के लिए उपयोग होने वाले आधुनिक फाइबर आप्टिकल कैमरे का प्रदर्शन भी पुलिस इस मौके पर करेगी।

इसे भी पढ़ें

डिफेंस एक्स्पो-2020 में सैन्य हथियारों एवं उपकरणों का प्रदर्शन बड़ा आकर्षण

पुलिस के स्टाल पर यूपी काप ऐप का प्रदर्शन किया जाएगा, ऐप के माध्यम से आगंतुकों को वताया जाएगा लक कैसे तकनीक का प्रयोग कर कोई भी बिना थाने चौकी गए अपनी शिकायत ऐप के माध्यम से पुलिस में दर्ज करा सकता है। 112 आपात सेवा की सवेरा, महिला पीआरवी आदि सेवाओं का लाभ आम जनमानस कैसे उठा सकता है। इसकी जानकारी भी पुलिस के स्टाल पर आसानी से मिलेगी।

राम केवी

राम केवी

Next Story