×

UP School Time Change: यूपी की बड़ी खबर, आज शाम में खुलेंगे, छात्र देखेंगे चंद्रयान- 3 लाइव लैंडिंग

UP School Time Change: उत्तर प्रदेश में कल यानी कि बुधवार (23 अगस्त) की शाम को एक घंटे के लिए सभी स्कूल खोले जाएंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी बच्चों को चंद्रयान -3 मिशन की लाइव लैंडिंग यूट्यूब और टीवी के माध्यम से दिखाई जाएगी।

Jugul Kishor
Published on: 22 Aug 2023 2:41 AM GMT (Updated on: 23 Aug 2023 3:03 AM GMT)
UP School Time Change: यूपी की बड़ी खबर, आज शाम में खुलेंगे, छात्र देखेंगे चंद्रयान- 3 लाइव लैंडिंग
X
UP School Time Change (सांकेतिक तस्वीर -सोशल मीडिया)

UP School Time Change: उत्तर प्रदेश में कल यानी कि बुधवार (23 अगस्त) की शाम को एक घंटे के लिए सभी स्कूल खोले जाएंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी बच्चों को चंद्रयान -3 मिशन की लाइव लैंडिंग यूट्यूब और टीवी के माध्यम से दिखाई जाएगी। इस बारे में महानिदेशक स्कूल शिक्षा और राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर नोटिस जारी करके जानकारी दी गई है।

5:15 से 6:15 तक खुलेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि 23 अगस्त को शाम 5:15 से 6:15 तक स्कूल खोले जाएंगे। बच्चों को चंद्रयान 3 मिशन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इस दौरान सभी स्कूलों में प्रधानाध्यापकों के साथ सभी शिक्षक भी शामिल होंगे। जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि भारत के चंद्रयान-3 की उतरना एक यादगार अवसर है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा साथ ही हमारे युवाओं के मन में एक जुनून भी जगाएगा। यूपी के अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुलगी की तरफ से आदेश जारी किया गया है। इसमें स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में स्टूडेंट्स और टीचर्स को विशेष सभा का आयोजन कर इस लाइव टेलीकास्ट में शामिल होने की बात कही गई हैं।

ऐसे देख सकेंगे सीधा लाइव प्रसारण

अपर सचिव, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अवगत कराया गया है कि 23 अगस्त 2023 को शाम 5:27 बजे चंद्रयान-3 का चन्द्रमा पर उतरने का लाइव प्रसारण होगा. ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर इसे लाइव देख सकेंगे। ISRO ने कहा कि चंद्रमा की सतह पर उतरने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बुधवार शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा।

बता दें कि इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन साल 2019 में भेजा गया था। लेकिन ये लैंडर चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे यह मिशन के सॉफ्ट लैंडिंग लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रहा था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story