×

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ममता को बताया चंगेज खान और हलाकू से बड़ा तानाशाह

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के दो चेहरे हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 10 March 2019 12:24 PM GMT
मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ममता को बताया चंगेज खान और हलाकू से बड़ा तानाशाह
X

शाहजहांपुर: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ने ममता बनर्जी को चंगेज खान और हलाकू से बड़ा तानाशाह बता दिया है। मंत्री ने राफेल डील पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट और सीएजी संस्था से कोई बड़ी संस्था नहीं है। जब वह कहे चुके हैं कि राफेल में कोई घोटाला नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें.....अजब गजब: यहां ज़िंदा मिसाइलों पर घर बनाते हैं लोग, वजह कर देगी हैरान

दरअसल योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के दो चेहरे हैं। उन्होंने कहा कि उनका एक चेहरा तब सामने आया था जब असम में घुसपैठ हुई थी। अब वह क्या कहती हैं सभी को पता है।

यह भी पढ़ें.....इथोपिया में विमान हुआ क्रैश, हादसे में सभी 157 यात्रियों की मौत

एक जब तब सामने आया था जब आसाम घुसपैठ हुइ थी। और और अब वह क्या कहती है। ये सबको पता है। वहां पर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कितना जुल्म हो रहा है। ये किसी से छुपा नहीं है। ममता बनर्जी को उन्होंने देश के तानाशाह रहे चंगेज खान और हलाकू से भी बड़ा तानाशाह बताया, लेकिन अब आने वाले वक्त में पश्चिम बंगाल में जनता बीजेपी सरकार चाहती है।

यह भी पढ़ें.....अखिलेश ने किया लखनऊ मेट्रो में सफर, कहा-जब सब थक जाएंगे तब हम करेंगे रैली

साथ ही उन्होंने कहा कि गठबंधन का जनता पर कोई असर नहीं है। सपा का बसपा पर विश्वास नहीं है और बसपा का सपा पर विश्वास नहीं है। गठबंधन सिर्फ नकारात्मक उद्देश्यों को लेकर बना है। उनके पास पाजिटिव सोच नहीं है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story