×

इथोपिया में विमान हुआ क्रैश, हादसे में सभी 157 यात्रियों की मौत

इथोपिया में एक बड़ा हादसा हो गया। इथोपिया के अदिस अबाबा से नैरोबी जा रहा एडिस अबाबा के पास इथोपियन एयरलाइंस का विमान बोइंग 737 रविवार को क्रैश हो गया। विमान केन्या की राजधानी नैरोबी जा रहा था। विमान में कुल 149 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे।

Dharmendra kumar
Published on: 10 March 2019 11:04 AM GMT
इथोपिया में विमान हुआ क्रैश, हादसे में सभी 157 यात्रियों की मौत
X
इथोपिया विमान हादसा : बोईंग 737 मैक्स 8, चीन ने व्यावसायिक किया इस्तेमाल बंद

नैरोबी: इथोपिया में एक बड़ा विमान हादसा हो गया। इथोपिया के अदिस अबाबा से नैरोबी जा रहा एडिस अबाबा के पास इथोपियन एयरलाइंस का विमान बोइंग 737 रविवार को क्रैश हो गया। विमान केन्या की राजधानी नैरोबी जा रहा था। विमान में कुल 149 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। यह विमान उड़ाने भरने के 6 मिनट बाद ही क्रैश हो गया।

यह भी पढ़ें.....भारतीय सेना में बढ़ रहा है स्पर्म फ्रीज़िंग का चलन, वजह खास है

विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई। एयरलाइंस ने सभी लोगों के मौत की पुष्टि की है। इथोपिया एयरलाइंस का यह विमान स्थानीय समय सुबह 8.38 मिनट पर अदिस अबाबा से उड़ान भरा था और सुबह करीब 8.44 मिनट पर उसका संपर्क टूट गया। राहत और बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें.....CISF की स्थापना के 50 साल, जानिए कब और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

राजधानी अदिस अबाबा करीब 60 किलोमीटर दूर बिशोफ्टु शही में यह विमान हादसा हुआ है। एयरलाइन ने बताया कि जिस प्लेन में हादसा हुआ है वह 737-800 मैक्स था। इथोपिया के प्रधानमंत्री ने इस हादसे पर दुख जताया है।

यह भी पढ़ें.....अखिलेश ने की DGP को हटाने की मांग, कहा- शहीदों की शहादत पर राजनीति कर रही BJP

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। इथोपियन एयरलाइंस का कहना है कि इस विमान हादसे में करीब 32 केन्याई व्यक्तियों की मौत हुई है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story