×

सांसद राजेश वर्मा बोले- BJP आम लोगों की पार्टी, चुनाव पर कही ये बात

भाजपा आज जन जन की पार्टी बन चुकी है। आगामी शिक्षक व स्नातक चुनाव को फतह करना पार्टी का लक्ष्य है। यह बात आज शिक्षक व स्नातक एम एल सी चुनाव को लेकर पिछड़ावर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सीतापुर सांसद राजेश वर्मा ने आज भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारी ए मंडल अध्यक्ष व मतदान प्रमुखों की बैठक में कही।

Monika
Published on: 17 Nov 2020 2:54 PM GMT
सांसद राजेश वर्मा बोले- BJP आम लोगों की पार्टी, चुनाव पर कही ये बात
X
सांसद बोले, भाजपा आम जन की पार्टी, ये चुनाव भी जीतेंगे!

सीतापुर: भाजपा आज जन जन की पार्टी बन चुकी है। आगामी शिक्षक व स्नातक चुनाव को फतह करना पार्टी का लक्ष्य है। यह बात आज शिक्षक व स्नातक एम एल सी चुनाव को लेकर पिछड़ावर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सीतापुर सांसद राजेश वर्मा ने आज भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारी ए मंडल अध्यक्ष व मतदान प्रमुखों की बैठक में कही।

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओ के परिश्रम के चलते आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तथा कार्यकर्ता हनुमान की लगकर चुनाव में प्रत्यासियो को जिताने में जुट जाएं। सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो ने आज आम आदमी के चेहरे पे मुस्कान लाने का काम किया है। उज्ज्वला योजनाए सौभाग्य योजना, जन धन योजना पीएम आवास आदि क्रांतिकारी योजनाओं ने गाँव गरीब किसान को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। वही योगी सरकार भी प्रदेश को उन्नत प्रदेश बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले सभी चुनावो की तरह स्नातक व शिक्षक चुनाव में भी भाजपा की विजय सुनिश्चित है इसके लिए आज से ही हम लोगो को कमर कस लेना है।

लखनऊ खंड शिक्षक चुनाव

लखनऊ खंड शिक्षक चुनाव संयोजक व विधायक बम्बालाल दिवाकर ने शिक्षक व स्नातक चुनाव को पार्टी के लिए महत्व पूर्ण बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव है आज इन्ही कार्यकर्ताओ के बल पर पूरे देश मे भाजपा का डंका बज रहा है। श्री दिवाकर ने कहा कि प्रत्येक वोट महत्व पूर्ण है तथा संपर्क व संवाद निरंतर जारी रखना है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का ख्याल मोदी व योगी सरकार ने रखा है हम सभी को प्रत्येक मतदाता के पास पहुचकर सरकार की उपलब्धियों को बताना है। उन्होंने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियो से जीत का संकल्प दिलाया तथा कहा कि जनता को भाजपा में विश्वास है तथा प्रसत्यसिओ की साफ सुथरी छवि एकार्यकर्ताओ की मेहनत व जनता के भरोसे के चलते भाजपा के दोनों प्रत्यासियो की जीत अभी से पक्की है आप सबको शत प्रतिशत मतदान कराना है।

ये भी पढ़ें…बारिश और बर्फबारी का कहर: इन राज्यों में जमकर बरसे बादल, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

कार्यकर्ता पूरी ताकत व मेहनत से स्नातक

प्रत्येक बूथ पर मज़बूत संगठन है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत व मेहनत से स्नातक व शिक्षक एम एल सी प्रत्यसिओ को जिताने में जुट जाएं । उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार पे लोगोंका अटूट विश्वास है।कार्यकर्ता पार्टी के नल नील के समान है देवतुल्य कार्यकर्ताओ के बल पे पिछले सभी चुनावो में भाजपा प्रत्यासियो को जीत मिली है और इस बार भी कार्यकर्ताओ ने भाजपा प्रत्यासियो को जिताने का संकल्प ले लिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने चुनाव को गंभीरता से लिया है ।उन्होंने कहा कि मंडल सेक्टर व बूथवार समन्वय बनाकर प्रत्येक मतदाता से नियमित संपर्क बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए हर संभव प्रयास करना है। शिक्षक चुनाव जिला संयोजक सुधाकर शुक्ल व स्नातक चुनाव संयोजक राजेश शुक्ल ने वृत प्रस्तुत किया। इससे पूर्व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए।

ये भी पढ़ें…BJP विधायक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान, गांड़ी का हुआ ये हाल

वही जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि पार्टी व्यापक मतदाता सम्पर्क अभियान चलाएगी।साथ ही साथ विधानसभावार मतदाता सम्मेलन 26 से 20 नवंबर के बीच आयोजित किये जायेगे इसमें विधायक व सांसद भी मौजूद रहेंगे। विधायक ज्ञान तिवारीएमहेंद्र यादवएसुरेश राहीए शशांक त्रिवेदी ने भी चुनाव में जीत का मंत्र बताते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का सन्चालन जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर ने किया। इस अवसर पर पूर्व एम एल सी राकेश सिंह समेत तमाम नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूतान सिंह

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story