×

Lucknow News: निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए वाराणसी के लिए प्रत्याशी

Lucknow News: कांग्रेस कमेटी के संयोजक प्रवक्ता अशोक सिंह ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में वाराणसी के निम्नलिखित वार्डों के कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित किये गये हैं।

By
Published on: 14 April 2023 10:10 PM GMT
Lucknow News: निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए वाराणसी के लिए प्रत्याशी
X
(Pic: Social Media)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयोजक प्रवक्ता अशोक सिंह ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में वाराणसी के निम्नलिखित वार्डों के कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित किये गये हैं। सिंह ने बताया कि घोषित किये गये वार्ड वार प्रत्याशियों की सूची के अनुसार गोला दीनानाथ वार्ड से सीताराम केसरी, जोल्हा दक्षिणी वार्ड से रेहाना खातून पत्नी डॉ0 अख्तर अली, ओंकालेश्वर वार्ड से रेशमा परवीन पत्नी साजिद अंसारी (पूर्व पार्षद) लल्लापुरा खुर्द वार्ड से प्रिन्स कुमार (खगोलन), डिठोरी महाल वार्ड से विनय कमुार शादेजा, बिन्दूमाधव वार्ड से पूनम तिवारी पत्नी डॉ0 शोभनाथ तिवारी, खजुरी वार्ड से मयंक चौबे, जलालीपुरा वार्ड से शबाना अंसारी पत्नी हाजी ओकास अंसारी (पूर्व पार्षद), कमलगढ़हा वार्ड से नूरजहां परवीन पत्नी बेलाल अहमद, तरना वार्ड से रामकेश यादव (पूर्व पार्षद), पितकुण्ड वार्ड से दिलशाद हाशमी, मदनपुरा वार्ड से इशरत परवीन, ककरमत्ता वार्ड से शहनाज अंसारी पत्नी वकील अंसारी (पूर्व प्रधान), पिशाचमोचन वार्ड से आनन्द पाण्डेय, सारनाथ वार्ड से आशीष पाण्डेय, मध्यमेश्वर वार्ड से अनिल पटेल, राजघाट वार्ड से रानी देवी पत्नी दुर्गा साहनी, रामापुरा वार्ड से प्रामोद वर्मा, नई बस्ती वार्ड से नासिर अली, हुकुलगंज वार्ड से किशोरी लाल कन्नौजिया, लल्लापरा कलां वार्ड से डाली अंसारी पत्नी मकबूल अंसारी (पूर्व पार्षद) को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Next Story