×

अस्पताल में भर्ती सीएम योगी के पिता की सेहत को लेकर आई बड़ी खबर, हालत में...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत में सुधार हुआ है। वे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती है, चिकित्सकों के अनुसार उन्हें दो-तीन दिन में डिस्चार्ज किया जा सकता है।

suman
Published on: 12 Feb 2020 4:09 AM GMT
अस्पताल में भर्ती सीएम योगी के पिता की सेहत को लेकर आई बड़ी खबर, हालत में...
X

देहरादून: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत में सुधार हुआ है। वे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती है, चिकित्सकों के अनुसार उन्हें दो-तीन दिन में डिस्चार्ज किया जा सकता है।

खबरों के अनुसार बीती 9 फरवरी को डिहाइड्रेशन और बीपी की शिकायत के बाद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के 89 वर्षीय पिता आनंद सिंह बिष्ट को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद अकरम की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

यह पढ़ें...जारी हुआ फरमान: यहां चलाया AC तो हो जायेगी मौत, ये है वजह…

डॉ. अकरम ने बताया कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों की उंगलियों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबधी जरूरी जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा है। बाद में उचित इलाज के लिए एम्स में रेफर कर दिया गया और उसके बाद अब उनकी हालत में सुधार बता दिया।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनकी हालत में सुधार आ रहा है। इसको देखते हुए दो-तीन दिनों में उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा सकता है। यमकेश्वर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेणु बिष्ट ने अस्पताल पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

यह पढ़ें...सुप्रीम कोर्ट में उमर अब्दुल्ला को हिरासत लेने के मामले में आज होगी सुनवाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में चल रहा उपचार। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी मूलत: उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव के रहने वाले हैं। संयासी बनने के बाद अपना पता बदल दिया और गोरखनाथ मठ बना लिया।योगी के पिता उत्तराखंड में रेंजर के पद् पर थे रिटायर होने के बाद वहीं अपने गांव में जीवन यापन करने लगें।

suman

suman

Next Story