×

मोदी के वाराणसी और योगी के गोरखपुर के नगरीय क्षेत्र का हुआ विस्तार

उ.प्र. में दिसम्बर 2019 से पहले कुल 652 नगरीय स्थानीय निकाय थीं, जिनमें 17 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद एवं 437 नगर पंचायते थी।

Newstrack
Published on: 22 Dec 2020 5:46 AM GMT
मोदी के वाराणसी और योगी के गोरखपुर के नगरीय क्षेत्र का हुआ विस्तार
X
मोदी के वाराणसी और योगी के गोरखपुर के नगरीय क्षेत्र का हुआ विस्तार (PC: social media)

लखनऊः प्रदेश में शहरीकरण की वृद्धि पर बल दिया जा रहा है ताकि शहरी क्षेत्रों में अवस्थापना तथा मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुये सुनियोजित विकास कर जनसाधारण को अधिक से अधिक नागरिक सुविधाएं बेहतर तरीके से प्रदान की जा सके। राज्य के दो प्रमुख नगरों गोरखपुर और वाराणसी के सीमा में भी विस्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें:LIVE: AMU शताब्दी समारोह को थोड़ी देर में संबोधित करेंगे PM मोदी, रचेंगे इतिहास

योगी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में 28 नई नगर पंचायतों को मंजूरी दी गई है

इसी बात को ध्यान में रखकर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में 28 नई नगर पंचायतों को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा 12 नगर पंचायतों की सीमा में विस्तार को मंजूरी दी गई है तथा 9 नगर पालिका परिषदों का सीमा विस्तार भी स्वीकृत किया गया है। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि राज्य के दो प्रमुख नगरों गोरखपुर और वाराणसी के सीमा में भी विस्तार प्रस्ताव को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि नगरीय निकायों के निकटवर्ती ग्रामों एवं कतिपय अन्य राजस्व ग्रामों के हो रहे शहरीकरण एवं हो रहे अनियोजित विकास तथा अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नए नगरीय निकायों के गठन एवं संबंधित नगरीय निकायों के सीमा का विस्तार किये जाने पर पर कार्य किया जा रहा है।

उ.प्र. में दिसम्बर 2019 से पहले कुल 652 नगरीय स्थानीय निकाय थीं

उ.प्र. में दिसम्बर 2019 से पहले कुल 652 नगरीय स्थानीय निकाय थीं, जिनमें 17 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद एवं 437 नगर पंचायते थी। दिसम्बर 2018 में 56 नई नगर पंचायतों का सृजन किया गया एवं 41 नगर निकायों का सीमा-विस्तार किया गया तथा 2 नगर पंचायतों सिसवा बाजार जनपद महराजगंज एवं नगर पंचायत मंझनपुर जनपद कौशाम्बी का उच्चीकरण कर नगर पालिका परिषद का गठन कर शहरी क्षेत्र में वृद्धि की गई।

276 राजस्व ग्रामों को सम्मिलित करते हुए 28 नई नगर पंचायतों का सृजन किया गया

इसी प्रकार इस महीने कुल 276 राजस्व ग्रामों को सम्मिलित करते हुए 28 नई नगर पंचायतों का सृजन किया गया, 77 राजस्व ग्रामों को सम्मिलित करते हुए 12 नगर पंचायतों का सीमा विस्तार किया गया। कुल 102 राजस्व ग्रामों को नगरीय क्षेत्र में सम्मिलित करते हुए 09 नगर पालिका परिषदों की सीमा का विस्तार किया गया तथा नगर निगम गोरखपुर के 01 राजस्व ग्राम एवं नगर निगम वाराणसी में 09 राजस्व ग्रामों को सम्मिलित करते हुए नगर निगम की सीमा का विस्तार किया गया। इस प्रकार प्रदेश में 518 नगर पंचायतों, 200 नगर पालिका परिषदों एवं 17 नगर निगमों को मिलाकर कुल नगरीय निकायों की संख्या 735 हो गई है। नए निकायों के गठन के पश्चात नगरीय जनसंख्या में 9,05,700 की वृद्धि तथा नगर निकायों के क्षेत्रफल में 57,474 हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें:गांधीनगर: ONGC की पाइप लाइन में धमाका, दो मकान ढहे, एक की मौत, दो लोग घायल

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर 31.16 शहरी क्षेत्र है तथा उत्तर प्रदेश राज्य में मात्र 22 शहरी क्षेत्र है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 के सर्वे में विश्व स्तर पर नगरीकरण 54 है। इस प्रकार वैश्विक स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर शहरीकरण की तुलना में उत्तर प्रदेश काफी पीछे है।

नव सृजित निकायों को किया रूप (थ्नदबजपवदंस) किये जाने में नगर निगम, अधिनियम 1959 एवं नगर पालिका परिषद अधिनियम 1916 के सुसंगत प्राविधानों के आलोक में नगर विकास विभाग द्वारा अभियान के रूप में कार्य किया जा है एवं अन्य विभागों यथा पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास विभाग से समन्वय स्थापित कर नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने के लिये सतत प्रयास किया जा रहा है।

नगरीय निकायों का सीमा विस्तार

1 नगर पालिका परिषद चित्रकूट चित्रकूट

2 नगर पालिका परिषद कन्नौज कन्नौज

3 नगर पालिका परिषद भदोही संत रविदास नगर

4 नगर पालिका परिषद जायस अमेठी

5 नगर पालिका परिषद पुखरायां कानपुर देहात

6 नगर पालिका परिषद बहराइच बहराइच

7 नगर पालिका परिषद नवाबगंज नवाबगंज

8 नगर पालिका परिषद गौराबरहज देवरिया

9 नगर पालिका परिषद मारहरा एटा

नगर पंचायतों का सीमा विस्तार

1 नगर पंचायत गोला बाजार गोरखपुर

2 नगर पंचायत बबेरू बांदा

3 नगर पंचायत नरौनी बांदा

4 नगर पंचायत तिंदवारी बांदा

5 नगर पंचायत कुल पहाड़ महोबा

6 नगर पंचायत हरगांव सीतापुर

7 नगर पंचायत ओबरा सोनभद्र

8 नगर पंचायत चोपन सोनभद्र

9 नगर पंचायत हर्रैया बस्ती

10 नगर पंचायत परशदेपुर रायबरेली

11 नगर पंचायत रामपुरा जालौन

12 नगर पंचायत औरास उन्नाव

नई नगर पंचायतों का गठन

1. नगर पंचायत कंचैसी कानपुर देहात

2. नगर पंचायत असोथर फतेहपुर

3. नगर पंचायत रामसनेही घाट बाराबंकी

4. नगर पंचायत ढकवां प्रतापगढ़

5. नगर पंचायत चरवा कौशाम्बी

6. नगर पंचायत रामगंज प्रतापगढ़

7. नगर पंचायत मह्मूद्पूर माफी मुरादाबाद

8. नगर पंचायत सूजाबाद वाराणसी

9. नगर पंचायत सैदन गली अमरोहा

10. नगर पंचायत जवां सिकंदरपुर अलीगढ़

11. नगर पंचायत गभाना अलीगढ़

12. नगर पंचायत टप्पल अलीगढ़

13. नगर पंचायत मऊ चित्रकूट

14. नगर पंचायत बरौली अलीगढ़

15. नगर पंचायत राजे सुल्तानपुर अम्बेडकर नगर

16. नगर पंचायत जहांगीरगंज अम्बेडकर नगर

17. नगर पंचायत कैसरगंज बहराइच

18. नगर पंचायत रटौल बागपत

19. नगर पंचायत रतसड़ कलां बलिया

20. नगर पंचायत कप्तानगंज बस्ती

21. नगर पंचायत मुंडेरवा बस्ती

22. नगर पंचायत गणेशपुर बस्ती

23. नगर पंचायत नगर बजार बस्ती

24. नगर पंचायत कलान शाहजहांपुर

25. नगर पंचायत खिरौनी (सुचित्तागंज) अयोध्या

26. नगर पंचायत अचलगंज उन्नाव

27. नगर पंचायत कुमारगंज अयोध्या

28. नगर पंचायत चैक महाराजगंज

रिपोर्ट- श्रीधर अग्निहोत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story