×

यहां शहीदों के नाम पर जलाए गये दिये, मनाई गई ये खास दीपावली

छोटी दीपावली पर शहर के सिगरा स्टेडियम को भव्य तरीके से सजाया गया। सूरज ढलते ही पूरा स्टेडियम दीपों और मोमबत्तियों से जगमग हो उठा। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया।

Aditya Mishra
Published on: 26 Oct 2019 2:46 PM GMT
यहां शहीदों के नाम पर जलाए गये दिये, मनाई गई ये खास दीपावली
X

वाराणसी: छोटी दीपावली पर शहर के सिगरा स्टेडियम को भव्य तरीके से सजाया गया। सूरज ढलते ही पूरा स्टेडियम दीपों और मोमबत्तियों से जगमग हो उठा। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया।

शहीदों के नाम जलाए गए दीप

इस बार की दीपावली को शहीदों के नाम समर्पित किया गया। खिलाड़ियों ने स्टेडियम में एक दीया शहीदों के नाम से कर्यक्रम आयोजित किया।

इसके तहत शहीद की पत्नी भारत के नक्शे के रूप बने मानचित्र पर दीपक जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पूरे स्टेडियम को दीपों से सजाया गया।

नेशनल एथलीट नीलू मिश्रा के मुताबिक इस कार्यक्रम के जरिये देश को एक संदेश देने की कोशिश की गई। हर सुख दुख में हम आने शहीदों के साथ हैं।

ये भी पढ़ें...दिपावली: प्रदेश के स्कूलों में भी मनाया जाएगा दीपोत्सव

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story