TRENDING TAGS :
वाराणसी एमएलसी चुनाव: सपा ने लगाया धांधली का आरोप, धरने पर बैठे कार्यकर्त्ता
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिनों से सपा कार्यकर्ता लगातार मतपेटियों की सुरक्षा कर रहे थे। उन्हें इस बात का संदेह था कि मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है।
वाराणसी: एमएलसी चुनाव के नतीजे को लेकर गहमग़हमी जारी है। पहाड़िया मंडी स्थित मतगणना केंद्र पर मतगणना जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाया है। सिर्फ यही नहीं सपा कार्यकर्ता हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए, जिसके बाद से कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई।
ये भी पढ़ें: बलिया में युवा चेतना का प्रदर्शनः अन्नदाता त्रस्त-सरकार मस्त, जीत किसान की होगी
मतपेटी तोड़ने का लगाया आरोप
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिनों से सपा कार्यकर्ता लगातार मतपेटियों की सुरक्षा कर रहे थे। उन्हें इस बात का संदेह था कि मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। इस बीच आज सुबह ज़ब मतपेटिका खोली गई तो अधिकांश टूटी थी। दोपहर बाद मतगणना के बाद हकीकत सामने आ गई।
धरने पर बैठ गए सपा कार्यकर्त्ता
जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ती जा रही थी, सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ने लगा। दोपहर बाद सपा कार्यकर्त्ता हंगामा करते हुए सपा कार्यकर्ता पहाड़िया मंडी के पश्चिमी गेट पर धरने पर बैठ गए। यहां भारी तादाद में इकट्ठा होकर कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रशासन और योगी-मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
ये भी पढ़ें: बलिया किसान आंदोलन: समर्थन में आए रामगोविंद चौधरी, सरकार से किया आग्रह
बता दें कि इससे पहले आगरा विधानपरिषद प्रत्याशी ने भी चुनाव में धांधली के आरोप लगाये थे। मतदान में धांधली का आरोप लगाने वाले निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर हर किशोर तिवारी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा था कि धांधली की आशंका के मद्देनजर मतगणना कार्य अतिरिक्त पर्यवेक्षक की निगरानी और अर्धसैनिक बल की सुरक्षा में कराया जाए। उन्होंने सत्ता पक्ष पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया था।
रिपोर्ट: आशुतोष सिंह