बलिया में युवा चेतना का प्रदर्शनः अन्नदाता त्रस्त-सरकार मस्त, जीत किसान की होगी

जब कलाकारों और लेखकों के द्वारा पुरस्कार लौटाया जा रहा था तब भाजपा उनलोगों को देशविरोधी कह रही थी अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल ने पद्मविभूषण पुरस्कार लौटा दिया किसानों के पक्ष में। इस पर भाजपा क्या कहेगी।

Newstrack
Published on: 3 Dec 2020 11:33 AM GMT
बलिया में युवा चेतना का प्रदर्शनः अन्नदाता त्रस्त-सरकार मस्त, जीत किसान की होगी
X
Yuva Chetna protests in Ballia in support of farmers

बलिया मालदेपुर मोड़ युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने किसानों के पक्ष में जमकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह बैलगाड़ी पर सवार होकर मालदेपुर मोड़ से राजधानी रोड पर अपने समर्थकों के साथ किसानों के पक्ष में नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े।

रोहित कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार किसानों के प्रति संवेदनहीन हो गई है। ठंड के महीने में किसानों को पीटा जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राकस्टार की तरह धुन पर थिरक रहे हैं।

श्री सिंह ने कहा कि भारत सरकार को अविलम्ब कृषि बिल को वापस लेना होगा नहीं तो आंदोलन और तेज होगा। श्री सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन को जन-जन का समर्थन प्राप्त है। श्री सिंह ने कहा कि देश का अन्नदाता परेशान है और प्रधानमंत्री मस्त हैं।

इसे भी पढ़ें स्वामी अभिषेक युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक ने वृंदावन में की पूजा, इन पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है यह बात अब जगजाहिर हो चुकी है।श्री सिंह ने कहा कि जब कलाकारों और लेखकों के द्वारा पुरस्कार लौटाया जा रहा था तब भाजपा उनलोगों को देशविरोधी कह रही थी अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल ने पद्मविभूषण पुरस्कार लौटा दिया किसानों के पक्ष में। इस पर भाजपा क्या कहेगी।

इसे भी पढ़ें बलिया में युवा चेतना का महा अभियानः गरीबों को बांटे कंबल, एक लाख को देंगे

श्री सिंह ने कहा कि मर जाएँगे पर किसानों के लिए लड़ते रहेंगे। श्री सिंह ने कहा कि किसान विजयी होंगे और सरकार हारेगी। पूरे देश का किसान एक साथ है। प्रदर्शन में अजय राय मुन्ना, मोहन सिंह, बैजू राय, अजय ओझा, निखिल पांडेय, राहुल यादव, सन्नी तिवारी, गुड्डु यादव, चमचम तिवारी, रवि बिंद, राहुल पांडेय, मोनु राय, आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे।

Newstrack

Newstrack

Next Story