×

स्वामी अभिषेक युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक ने वृंदावन में की पूजा, इन पर हुई चर्चा

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने वृंदावन में बाँके बिहारी जी एवं माता कात्यायनी का दर्शन-पूजन किया।वृंदावन आगमन पर युवा चेतना के कार्यकर्ताओं ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया।

Monika
Published on: 5 Nov 2020 1:11 PM GMT
स्वामी अभिषेक युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक ने वृंदावन में की पूजा, इन पर हुई चर्चा
X
वृंदावन में बाँके बिहारी जी एवं माता कात्यायनी का दर्शन-पूजन

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने वृंदावन में बाँके बिहारी जी एवं माता कात्यायनी का दर्शन-पूजन किया। वृंदावन आगमन पर युवा चेतना के कार्यकर्ताओं ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने मथुरा में कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर से उनके निवास पर भेंट कर उत्तर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा किया।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार निरंकुश हो गई है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की धर्म आस्था का विषय है परंतु भाजपा धर्म का बाज़ारीकरण कर रही है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सभी विपक्षी पार्टीयों को एक मंच पर आकर मोदी-योगी सरकार की तानाशाही के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए।

ये भी पढ़ें…पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी: PoK को लेकर गरजे राजनाथ, कांप उठी दुश्मन सेना

संघर्ष को तेज करना होगा

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की 2022 में महापरिवर्तन सुनिश्चित है हम सबों को संघर्ष को तेज करना होगा।श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना का प्रयास है की लाइक माइंडेद पार्टीयाँ एक साथ आएँ।श्री सिंह ने कहा की योगी आदित्यनाथ की सरकार जाति के आधार पर चल रही है।श्री सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश में किसान,मजदूर और नौजवान परेशान हैं और मुख्यमंत्री मस्त हैं।श्री सिंह ने कहा की प्रदेश में अपराधी-पुलिस गठबंधन की सरकार चल रही है।

पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें…बिहार में गरजे नड्डा: राजद पर बोला हमला, विकास के मुद्दे पर कही ये बात

ये भी पढ़ें… हैवानियत से हिला देश: फोड़ी महिला की आंख, सड़क पर पड़ी तड़पती रही बेचारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story