×

बलिया में युवा चेतना का महा अभियानः गरीबों को बांटे कंबल, एक लाख को देंगे

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर गरीब को मुख्यधारा से जोड़ने का है। हम वंचित वर्ग को सुविधा मुहैया कराना चाहते हैं। श्री सिंह ने कहा कि हर राजनीतिक पार्टी सत्ता में आना चाहती है पर जनता के सेवा का कोई भाव नहीं है।

Newstrack
Published on: 28 Nov 2020 1:05 PM GMT
बलिया में युवा चेतना का महा अभियानः गरीबों को बांटे कंबल, एक लाख को देंगे
X
Yuva Chetna's campaign in Ballia: Blankets distributed to the poor, will be given to one lakh

बलिया में युवा चेतना ने ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच ग़रीबों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम शुरू कर दिया है। देर रात सड़क पर जरूरतमंद लोगों को स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कंबल बांटे। बलिया रेलवे स्टेशन पर सैंकड़ों ठिठुरते लोगों को आधी रात में युवा चेतना के द्वारा कंबल दिये गये।

हर गरीब के साथ युवा चेतना

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा चेतना हर गरीब के साथ है। उन्होंने कहा कि हम सामाजिक परिवर्तन हेतु संकल्पित है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि जो काम सरकार को करना चाहिए वो युवा चेतना कर रही है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि पिछले साल भी पूरी ठंड के दौरान ग़रीबों के बीच कंबल वितरण किया था।

राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर गरीब को मुख्यधारा से जोड़ने का है। हम वंचित वर्ग को सुविधा मुहैया कराना चाहते हैं। श्री सिंह ने कहा कि हर राजनीतिक पार्टी सत्ता में आना चाहती है पर जनता के सेवा का कोई भाव नहीं है।

योगी ने किया सर्वनाश

श्री सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश का सर्वनाश कर दिया है। श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर है। श्री सिंह ने कहा की जनता को जागरूक होकर 2022 में महापरिवर्तन हेतु प्रतिबद्ध होना होगा।

इसे भी पढ़ें स्वामी अभिषेक युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक ने वृंदावन में की पूजा, इन पर हुई चर्चा

श्री सिंह ने कहा कि युवा चेतना इस महापरिवर्तन की लड़ाई अग्रिम मोर्चे पर लड़ रही है। उन्होंने कहा कि हम 1 लाख कंबल बाँटेंगे। श्री सिंह ने कहा कि हम निस्वार्थ भाव से जनता के बीच हैं। उन्होंने बताया कि फ़रवरी तक ग़रीबों के बीच कंबल वितरण का कार्य क्रम चलता रहेगा। इस अवसर पर अजय राय मुन्ना,बैजू राय,अजय ओझा,आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें युवा चेतना ने योगी सरकार के वादों की खोली पोल, न थमा अपराध, ना हीं मिला रोजगार

Newstrack

Newstrack

Next Story