×

Varanasi News: काशी में गंगा के बढ़ते जलस्तर के चलते नौका विहार पर रोक, प्रशासन ने जारी किया फरमान

Varanasi News: केंद्रीय जल आयोग के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर 65.29 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि चेतावनी बिंदु से लगभग 5 मीटर नीचे और खतरे के निशान से लगभग 6 मीटर नीचे था। गंगा के बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए 84 घाटों पर नावों के संचालन पर पूरी तरीके से रोक लगा दिया गया है।

Purushottam Singh Varanasi
Published on: 23 July 2023 6:41 AM GMT
Varanasi News: काशी में गंगा के बढ़ते जलस्तर के चलते नौका विहार पर रोक, प्रशासन ने जारी किया फरमान
X
Rising Water Level of Ganga in Varanasi

Varanasi News: केंद्रीय जल आयोग के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर 65.29 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि चेतावनी बिंदु से लगभग 5 मीटर नीचे और खतरे के निशान से लगभग 6 मीटर नीचे था। गंगा के बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए 84 घाटों पर नावों के संचालन पर पूरी तरीके से रोक लगा दिया गया है। एनडीआरएफ और जल पुलिस लगातार सभी घाटों पर पेट्रोलिंग कर रही है। दशाश्वमेध घाट पर और काशी विश्वनाथ घाट पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कल सावन का सोमवार है इसके चलते घाट पर कांवरियों का जत्था पहुंचने लगा है। आज रात से ही कांवरिए और आम दर्शनार्थी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए लाइनों में लग जाएंगे। कांवरियों के उमड़ते हुए हुजुम को देखते हुए जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम विशेष रुप से चौकसी बरत रही है।

गंगा के बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए सभी घाटों पर नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। वहीं प्रशासन के आदेश की तामील सभी नाविक कर रहे हैं। वाराणसी के प्रमुख घाट दशाश्वमेध घाट पर नाव पूरी तरीके से बंद है । बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए प्रशासन कमर कस चुका है। बाढ़ चौकियां एलर्ट मोड़ पर है। गंगा के वाटर लेबल पर विशेष निगरानी की जा रही है। एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम सभी घाटों पर विशेष एहतियात बरत रही है।गंगा का वर्तमान जलस्तर 65.29 मीटर रिकॉर्ड किया गया।लगभग 4 से 5 सेमी प्रति घंटे की स्पीड से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर।बीते 3 दिनों की बात करें तो अभी गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

नौकायान पर लगी रोक

गंगा में बढ़ते हुए जलस्तर के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी प्रकार के नावों के संचालन पर रोक लगा दी है। अस्सी घाट से लेकर नमो घाट तक लगभग हजारों शवों का संचालन प्रतिदिन होता है लेकिन गंगा के बढ़ते हुए जलस्तर ने सभी नालों पर ब्रेक लगा दिया है।पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिला प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है। पर्यटक गंगा आरती में शामिल होने के बाद गंगा में नौका विहार करते हैं लेकिन पिछले 3 दिनों से लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है ऐसे में नावों के संचालन पर पूरी तरीके से रोक लगा दी गई है।

Purushottam Singh Varanasi

Purushottam Singh Varanasi

Next Story