×

Varanasi News: पंचकोसी यात्रा पर निकले नवजोत सिंह सिद्धू, हर-हर महादेव के जयघोष से की शुरुआत

Varanasi News: प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में दर्शन-पूजन करते निकले संगठन के लोग। काशी विश्वनाथ मंदिर, व्यास गद्दी के दर्शन के बाद मणिकर्णिका से संकल्प।

Purushottam Singh Varanasi
Published on: 28 July 2023 11:23 AM GMT
Varanasi News: पंचकोसी यात्रा पर निकले नवजोत सिंह सिद्धू, हर-हर महादेव के जयघोष से की शुरुआत
X

Varanasi News: कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में शुक्रवार को मंदिरों, काशी विश्वनाथ मंदिर व व्यास गद्दी का दर्शन पूजन के साथ संकल्प लेकर कांग्रेसियों ने काशी की पंचकोसी यात्रा की शुरूआत किया। अमन-चैन, आपसी सौहार्द और भाईचारे के संकल्प के साथ निकली इस धार्मिक यात्रा का शुभारम्भ कांग्रेस नेता व पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कराया। इस यात्रा में आमलोग भी शामिल हैं।

पंचकोसी यात्रा पर निकले कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह

कांग्रेस नेता पदयात्रा करते हुए पिपलानी कटरा स्थित हनुमान मंदिर, लोहटिया में बड़ा गणेश मंदिर, बाबा कालभैरव दर्शन करते हुए मणिकर्णिका घाट पहुंचे। इसके बाद श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिसर पहुंचकर व्यासगद्दी पर शीश नवाया। यात्रा में प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के अलावा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे समेत तमाम कांग्रेसी व नागरिक इस यात्रा में शामिल हैं। पांच दिवसीय पंचकोसी यात्रा पर निकले कांग्रेसजनों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। मणिकर्णिका कुंड से यात्रा शुरू होने से पहले अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा भाईचारे, सौहार्द्र और विश्व कल्याण की कामना से की जा रही है। कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करती है। इस यात्रा में आम जन को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

नवजोत सिंह सिद्धू सपरिवार काशी की धार्मिक यात्रा पर आए

गौरतलब है कि बनारस में कांग्रेस नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू सपरिवार काशी की धार्मिक यात्रा पर आए हैं। गुरुवार को उन्होंने सपरिवार श्रीकाशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने दर्शन पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पहले बुधवार को सिद्धू ने संकटमोचन मंदिर और दुर्गाकुंड स्थित माता दुर्गा के दरबार में दर्शन-पूजन किया। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को परिवार के साथ काशी दर्शन के लिए पहुंची थी। यहां उन्होंने कई ऐतिहासिक मंदिरों और गंगा जी के घाटों पर दर्शन पूजन किया। सिद्धू से मिलने बड़ी संख्या में कांग्रेसियों का तांता भी लगा रहा।

Purushottam Singh Varanasi

Purushottam Singh Varanasi

Next Story