×

Raksha Bandhan in Varanasi: रिश्तों के बंधन में बंधने से कोई धर्म आड़े नहीं आता, काशी में सभी ने मनाया रक्षाबंधन

Varanasi News: विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष भवन, लमही में आयोजित रक्षाबन्धन महोत्सव में अद्भुत नजारा था। मुस्लिम बहनों ने तिलक और आरती कर विशाल भारत संस्थान के अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीगुरुजी को राखी बांधी।

Purushottam Singh Varanasi
Published on: 31 Aug 2023 7:30 AM GMT
Raksha Bandhan in Varanasi: रिश्तों के बंधन में बंधने से कोई धर्म आड़े नहीं आता, काशी में सभी ने मनाया रक्षाबंधन
X
Raksha Bandhan Celebration in Varanasi (Photo: Newstrack)

Varanasi News: नफरत की दीवार को भाई बहनों के रिश्ते ने आखिर गिरा ही दिया। विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष भवन, लमही में आयोजित रक्षाबन्धन महोत्सव में अद्भुत नजारा था। मुस्लिम बहनों ने तिलक और आरती कर विशाल भारत संस्थान के अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीगुरुजी को राखी बांधी। मुस्लिम बहनों का मानना है कि जब उनको कभी जरूरत पड़ी तो गुरुजी ने उनकी रक्षा की, तीन तलाक और हलाला के खिलाफ लड़ाई में साथ दिया।

उधर हिन्दू–बहनों ने मुस्लिम धर्मगुरु अफसर बाबा को तिलक कर आरती उतारी और राखी बांधी। रिश्तों में बंधे भाई–बहन और दुनियां को संदेश मिला कि रिश्ते धर्म से परे है। सद्भावना, भाईचारा और शांति का संदेश देने वाला यह नजारा हर भारतीयों के दिल को सुकून पहुंचाने वाला है। रक्षाबन्धन का त्योहार केवल रिश्तों को मजबूत बनाने वाला है। महिलाओं को सुरक्षा देने वाला है और बहनों के स्वाभिमान और सम्मान को बढ़ाने वाला है। जिस देश में राखी का त्योहार नहीं है वहां महिलाओं को गुलामों की दृष्टि से देखा जाता है। अब महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए इस त्योहार को अपनाने की जरूरत है।

इस अवसर पर विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि हम सम्बन्धों में जीने वाले है। भगवान राम की सम्बन्ध संस्कृति ही इंसानियत का पैगाम देती है। धर्म और जातियों के नफरत को सम्बन्ध द्वारा ही खत्म किया जा सकता है। हिन्दू–मुस्लिम बहनों का यह प्रयास भारत के एकता की खूबसूरत तस्वीर है।

Purushottam Singh Varanasi

Purushottam Singh Varanasi

Next Story