×

Varanasi News: राहुल गांधी के संसद में फ्लाइंग किस देने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Varanasi News: व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में राहुल गांधी शर्म करो का पोस्टर और बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। व्यापार मंडल की महिला सदस्यों ने राहुल गांधी की इस हरकत पर कड़ी नाराजगी जताई है।

Purushottam Singh Varanasi
Published on: 9 Aug 2023 4:28 PM GMT
Varanasi News: राहुल गांधी के संसद में फ्लाइंग किस देने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
X
Varanasi trade union protested

Varanasi News: संसद में चल रहे मानसून सत्र के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए फ्लाइंग किस कर दिया जिस पर संसद की महिला सांसदों ने आपत्ति दर्ज कराया। वहीं संसद के बाहर भी राहुल गांधी का फ्लाइंग किस पर जमकर विरोध हो रहा है। वाराणसी के लहुराबीर पार्क में व्यापार मंडल के सदस्यों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। व्यापार मंडल की महिला कार्यकर्ताओं ने हाथ में राहुल गांधी शर्म करो शर्म करो का नारा लिखा पोस्टर और बैनर लेकर जमकर नारेबाजी की।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में राहुल गांधी शर्म करो का पोस्टर और बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। व्यापार मंडल की महिला सदस्यों ने राहुल गांधी की इस हरकत पर कड़ी नाराजगी जताई है।

हिंदुस्तान छोड़कर चले जाएं पप्पू- अजीत सिंह बग्गा

मीडिया से बातचीत करते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि आज राहुल गांधी ने जिस तरह से संसद के अंदर अमर्यादित चीज फ्लाइंग किस का प्रयोग किया इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए वह कम है। और इस तरह के शर्मनाक घटना के लिए राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए और हिंदुस्तान से माफी मांगनी चाहिए। अगर उनको इस तरह की बचकानी हरकत करनी है तो अपने देश जाएं जहां पर यह संस्कृति चलती है और जिस तरह से उन्होंने भारत माता की हत्या की बात कही यह बहुत बड़ी बात है ऐसे राहुल गांधी को हिंदुस्तान में रहने का कोई हक नहीं है। हिंदुस्तान से इनको छोड़कर चले जाना चाहिए। जिस तरह से संसद हमारे देश के मंदिर के रूप में है इस हरकत के बात से यह साफ जाहिर हो गया कि पप्पू कहते हैं तो ये पप्पू ही हैं। और ऐसे व्यक्ति राजनीति करने चले हैं ऐसे लोगों को खुद ही हिंदुस्तान छोड़कर चले जाना चाहिए।

Purushottam Singh Varanasi

Purushottam Singh Varanasi

Next Story