×

Varanasi News: स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में विदुषी ने जीता 5 गोल्ड, परिवार में खुशी का मौहाल

Varanasi News: धार्मिक नगरी काशी की बेटी विदुषी ने 46वें यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप एयर, स्माल बोर और शाट गन में 5 गोल्ड मेडल जीता है।

Purushottam Singh Varanasi
Published on: 26 July 2023 12:49 PM GMT
Varanasi News: स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में विदुषी ने जीता 5 गोल्ड, परिवार में खुशी का मौहाल
X
स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में विदुषी ने जीता 5 गोल्ड: Photo- Newstrack

Varanasi News: धार्मिक नगरी काशी की बेटी विदुषी ने 46वें यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप एयर, स्माल बोर और शाट गन में 5 गोल्ड मेडल जीता है। नई दिल्ली के तुग़लकाबाद स्थित कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 5 गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है। विदुषी के इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं बात अगर विदुषी के कोच की करें तो वह भी काफी प्रसन्न हैं। कॉलोनी के सभी लोगों की जुबान पर सिर्फ विदुषी का ही नाम है।

स्कूलिंग एजुकेशन से ही विदुषी शूटिंग के प्रति खास लगाव रखती हैं। विदुषी पहली बार ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल से शूटिंग में सिल्वर मेडल पाई थी। जिसके बाद से उसके सफर का दायरा बढ़ता गया और आज विदुषी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में 5 गोल्ड मेडल जीतकर काशी का नाम रोशन करने का काम किया है। यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में एयर, स्माल बोर और शाट गन प्रतिस्पर्धा में विदुषी ने 2 गोल्ड सीनियर और 2 गोल्ड जूनियर प्रतिस्पर्धा में जीता।

सीनियर और जूनियर दोनों कैटेगरी में जीता गोल्ड

बनारस की उभरती हुई खिलाड़ी विदुषी सिंह ने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जिसमें 4 व्यक्तिगत स्पर्धा में तथा 1 टीम स्पर्धा का है। एक गोल्ड एयर राइफल के टीम स्पर्धा का है। विदुषी सिंह बनारस के खुशहाल नगर सेक्टर A, लेन नंबर 4 में रहती हैं। पिता प्रदीप कुमार सिंह मां रुचि सिंह दोनों प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं। विदुषी 3 भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल से बारहवीं तक की पढ़ाई किया। 2018 में पहली बार शूटिंग में इंटर स्कूलिंग कंपटीशन में सिल्वर मेडल जीता। जिसके बाद से विदुषी के मेडल लाने की झड़ी लग गई। स्कूलिंग चैंपियनशिप में अभी तक विदुषी ने 23 मेडल जीता है। विदुषी खेलों इंडिया चैंपियनशिप में दिल्ली में पार्टिसिपेट की थीं। नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में विदुषी ने चौथा स्थान हासिल किया था। काशी की बेटी के मेडल लाने का सिलसिला जारी है।

कोच ने जाहिर की खुशी

कहा जाता है कि एक शिष्य जब किसी भी प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करता है तो सबसे ज्यादा खुशी उसके गुरु को होती है। विदुषी के इस उपलब्धि पर उनके कोच संतोष तिवारी तथा क्रीड़ा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव एवं अन्य खिलाड़ी ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें इस प्रदर्शन पर ढेरों बधाइयां दी हैं।

Purushottam Singh Varanasi

Purushottam Singh Varanasi

Next Story