WFI Election: अध्यक्ष पद के लिए बृजभूषण शरण सिंह के रिश्तेदार संजय कुमार सिंह ने किया नामांकन

WFI Election: भारतीय कुश्ती संघ WFI के अध्यक्ष पद का चुनाव 12 अगस्त को होने वाला है।कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के लिए वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने नामांकन कर सबको चौंका दिया है।

Purushottam Singh Varanasi
Published on: 1 Aug 2023 6:16 AM GMT (Updated on: 1 Aug 2023 6:17 AM GMT)
WFI Election: अध्यक्ष पद के लिए बृजभूषण शरण सिंह के रिश्तेदार संजय कुमार सिंह ने किया नामांकन
X
Sanjay Kumar Singh (photo: social media )

WFI Election: भारतीय कुश्ती संघ के वर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अपनी दबंग छवि के लिए जाने जाते हैं। बृजभूषण शरण सिंह अध्यक्ष पद पर रहते हुए अपने कारनामों की वजह से भी पहचाने जाते हैं। दिल्ली के जंतर मंतर पर कुश्ती के पहलवानों के द्वारा बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर महीनों धरना प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया।

भारतीय कुश्ती संघ WFI के अध्यक्ष पद का चुनाव 12 अगस्त को होने वाला है।कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के लिए वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने नामांकन कर सबको चौंका दिया है। संजय कुमार सिंह समेत कुल 4 लोगों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए नामांकन किया है। 12 साल बाद भारतीय कुश्ती संघ को नया अध्यक्ष मिलेगा। संजय कुमार सिंह WFI के संयुक्त सचिव और वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी हैं।WFI के नामांकन के अंतिम दिन संजय सिंह ने पर्चा भर कर सभी को चौंका दिया है। सिंह के पर्चा भरने के साथ ही तरह-तरह के चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह को लेकर कुल 4 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। संजय कुमार सिंह, बृजभूषण शरण सिंह के रिश्तेदार भी हैं। ऐसे में माना जा रहा है WFI के अध्यक्ष पद पर दोबारा बृजभूषण शरण सिंह का ही वर्चस्व और दबदबा कायम रहेगा।

संजय कुमार सिंह हैं बृजभूषण शरण सिंह के रिश्तेदार

WFI के अध्यक्ष पद का पर्चा भर कर संजय कुमार सिंह ने सबको चौंका दिया है। हालांकि संजय कुमार सिंह को 22 राज्य की इकाइयों ने समर्थन दिया है। भारतीय कुश्ती संघ के 25 राज्यों की इकाइयों में से 22 इकाइयों ने सीधे-सीधे संजय कुमार सिंह को समर्थन दिया है। एक बार फिर भारतीय कुश्ती संघ पर बृजभूषण शरण सिंह का वर्चस्व और दबदबा दोबारा कायम रहेगा। 2019 में संजय कुमार सिंह वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। जय कुमार सिंह का कार्यकाल 4 साल का था लेकिन इन 4 साल के कार्यकाल में संजय कुमार सिंह ने कुश्ती की एक नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया वाराणसी के कई खिलाड़ी प्रदेश और देश में कुश्ती में अपना नाम रोशन किए। वाराणसी के पहलवानों ने पेट और नेशनल कई गेम में पदक जीतने का काम किया। संजय कुमार सिंह मुल्तान चंदौली जनपद के झांसी गांव के रहने वाले हैं।

Purushottam Singh Varanasi

Purushottam Singh Varanasi

Next Story