×

विकास के साथी पर बड़ा खुलासा: गिरफ्तारी के बाद पता चली ये बात, मचा हड़कंप

विकास दुबे का साथी प्रभात मिश्रा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी के बाद उसे 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया।

Shivani
Published on: 8 July 2020 3:35 PM GMT
विकास के साथी पर बड़ा खुलासा: गिरफ्तारी के बाद पता चली ये बात, मचा हड़कंप
X

फरीदाबाद: कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार हुए गैंगेस्टर विकास दुबे के हरियाणा में छिपे होने की सूचना पर यूपी पुलिस ने छापेमारी कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया। हालाँकि तब तक विकास फरार हो चुका था लेकिन पुलिस के हत्थे विकास के तीन साथ चढ़ गए। हड़कंप उस समय मच गया, जब उनमे से एक कोरोना संक्रमित पाया गया।

फरीदाबाद से विकास के तीन साथी गिरफ्तार

हरियाणा से विकास के तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें प्रभात (कानपुर), अंकुर (कानपुर), श्रवण (कानपुर) को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के पास से पुलिस की दो सरकारी पिस्तौल, दो अन्य पिस्तौल और 44 ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं इन अपराधियों को लेकर अब बड़ी जानकारी मिली है।

विकास का एक साथ कोरोना संक्रमित

इनमे से विकास का साथी प्रभात मिश्रा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी के बाद उसे 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं अन्य दोनों सहयोगी अंकुर और श्रवण को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये भी पढ़ेंः UP पुलिस से खेल रहा विकास, दो दिनों तक छिपा रहा नाक के नीचे, ऐसे दिया चकमा

विकास दुबे की तलाश तेज

फरीदाबाद पुलिस की तरफ से जो भी सबूत मिले हैं, उन्हें यूपी एसटीएफ को सौंप दिया गया है। जिसके आधार पर अब विकास दुबे की तलाश तेज हो गई है।

प्रदेश पुलिस ने अब एनसीआर पर खास नजरें तिकाए हुए हैं। इसी वजह से बुलंदशहर से लेकर गौतमबुद्ध नगर तक छापेमारी हो रही है। इसमें कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनपर इनाम घोषित था। जिनमें से एक विकास का रिश्तेदार ही था, जिसकी पुलिस एनकांउटर में बुधवार सुबह मौत हो गई।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story