×

UP पुलिस से खेल रहा विकास, दो दिनों तक छिपा रहा नाक के नीचे, ऐसे दिया चकमा

नया खुलासा हुआ है विभाग के 7000 पुलिसकर्मियों ने जब विकास दुबे की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की तो वह कानपुर में ही छिपा बैठा था। दो दिनों तक वह कानपुर देहात के शिवली में छिपा रहा।

Shivani
Published on: 8 July 2020 3:01 PM GMT
UP पुलिस से खेल रहा विकास, दो दिनों तक छिपा रहा नाक के नीचे, ऐसे दिया चकमा
X

कानपुर: 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार हुए गैंगेस्टर विकास दुबे की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं लेकिन अब तक विकास तक पहुँच न सकी। हालंकि पुलिस को कार्रवाई के दौरान फरार विकास दुबे को लेकर कई जानकारियां मिल रही हैं। इसी कड़ी में अब पुलिस को जानकारी मिली कि पुलिस एनकाउंटर के बाद दो दिनों तक विकास कानपुर में ही छिपा था।

पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से विकास फरार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पुलिसकर्मियों की टीम ने 2 जून की रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसके गाँव में रेड की योजना बनाई थी। लेकिन जब पुलिस टीम वहां पहुँची तो पहले से घात लगाए बैठे विकास दुबे और उसके साथियों ने पुलिस को तीन तरफ से घेर कर हमला कर दिया। अंधाधुंध फायरिंग में आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।

एनकाउंटर के बाद दो दिनों तक कानपुर में ही छिपा था विकास

इसके बाद विकास दुबे और उसके गुर्गे फरार हो गए। लगभग 6 दिन हो चुके हैं और विकास दुबे तक पुलिस नहीं पहुँच सकी। मामले में नया खुलासा हुआ है विभाग के 7000 पुलिसकर्मियों ने जब विकास दुबे की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की तो वह कानपुर में ही छिपा बैठा था। दो दिनों तक वह कानपुर देहात के शिवली में छिपा रहा। पुलिस को भहँक तक नहीं लगी। इस दौरान पुलिस कानपुर की सीमाएं सील करने में लगी हुई थी।

ये भी पढ़ेंःदिन भर घनघनाते रहे वकीलों के फोन, इस कोर्ट में सरेंडर कर सकता है विकास दुबे

फरीदाबाद में छिपे होने की जानकारी पर छापामारी

वहीं आज जानकारी मिली कि वह हरियाणा के फरीदाबाद में अपने एक रिस्तेदार के घर पर रुका हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में फरीदाबाद तक पहुँच गयी लेकिन तब तक वह भाग चुका था। विकास दुबे समय-समय पर अपनी लोकेशन भी बदल रहा है। ताकि पुलिस की पकड़ से बच सके।

फरीदाबाद के होटल के सीसीटीवी में कैद हुआ विकास दुबे :

विकास दुबे न सिर्फ फरीदाबाद के होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है बल्कि एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है।

गैंगस्टर विकास दुबे के फरीदाबाद में देखे जाने के मामले में खेड़ीपुल थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया दर्ज की है। पुलिस इन्हें कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। यह तीनों विकास दुबे के साथी हैं। इन सबको पुलिस ने फरीदाबाद कोर्ट में पेश किया है।

ये भी पढ़ेंः विकास और अखिलेश यादव: सामने आई ये तस्वीरें, दंग रह गया हर कोई

विकास दुबे के साथी अंकुर, श्रवण व प्रभात मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंकुर पर ओयो होटल में कमरा बुक कराने का आरोप है। अंकुर खेड़ीपुल थाना के भारत कॉलोनी का रहने वाला है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story