×

विकास और अखिलेश यादव: सामने आई ये तस्वीरें, दंग रह गया हर कोई

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी माफिया विकास दुबे की सारी सच्चाई अब धीरे-धीरे सबके सामने आ रही है। जीं हां माफिया विकास की कई बड़े-बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Newstrack
Published on: 8 July 2020 1:01 PM GMT
विकास और अखिलेश यादव: सामने आई ये तस्वीरें, दंग रह गया हर कोई
X

लखनऊ। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी माफिया विकास दुबे की सारी सच्चाई अब धीरे-धीरे सबके सामने आ रही है। जीं हां माफिया विकास की कई बड़े-बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इनमें गैंगेस्टर विकास दुबे के एक शूटर की फोटो सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ भी वायरल होती दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें... अरबपति को तगड़ा झटका: 326 करोड़ की संपत्ति हुई जप्त जब्त, कार्रवाई जारी

माफिया विकास दुबे की यूपी बीजेपी सरकार में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक के साथ भी एक तस्वीर धडल्ले से वायरल हो रही है। ये तस्वीर किसी समारोह की जान पड़ती है।

इसके साथ ही सपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके शिवकुमार बेरिया के साथ भी माफिया विकास की तस्वीरे वायरल हुई है। इन तस्वीरों में बेरिया उसी घर में नजर आ रहे हैं जहां गैंगेस्टर विकास दुबे ने आठ पुलिसकर्मियों को दर्दनाक हैवानियत वाली मौत दी थी। इसका मतलब ये सभी नेता खुद विकास के घर गए थे।

ये भी पढ़ें... कर्मचारियों को खुशखबरी: PM मोदी ने लिया अहम फैसला, राहत ही राहत

पूर्व विधायक रहे सतीश निगम

फिर माफिया विकास दुबे की पूर्व कांग्रेस सांसद राजाराम पाल के साथ भी एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें राजाराम पाल विकास के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक रहे सतीश निगम की फोटो भी विकास दुबे के साथ वायरल हो रही है। फोटो में सतीश निगम और विकास दुबे एक दूसरे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। जिससे साफ दिखाई दे रहा है कि इनके आपस में संबंध कितने अच्छे हैं।

अब इससे पहले वायरल वीडियो में विकास दुबे ने भाजपा भगवती सागर और अभिजीत सिंह सांगा से कनेक्शन की बात कही थी जिस पर विधायक ने सफाई दी थी।

ये भी पढ़ें...दिल्ली: गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर अलर्ट पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल

अच्छी खासी जान-पहचान

भाजपा विधायक भगवती सागर ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया और कहा है कि उन्होंने विकास दुबे की कभी सिफारिश नहीं की और विकास दुबे अपने बचाव में कुछ भी कह सकता है। वहीं सांगा ने भी कहा था वो किसी का नाम ले सकता है।

इस तरह से इन सभी नेताओं की विकास दुबे के साथ अच्छी खासी जान-पहचान थी। जिसके चलते इनका इतना ज्यादा एक-दूसरे के यहां आना-जाना बना हुआ था। चाहे भाजपा हो या सपा सभी से विकास की बनती थी।

ये भी पढ़ें...चीन ने दिया झटका: फार्मा कंपनियों की हालत हुई खराब, लगा करोड़ों का शुल्क

दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story