×

विकास दुबे पर खेल: 200 अहम फाइलें हो गईं गायब, कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप

कानपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात दबिश देने गई पुलिस पर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने खतरनाक हथियारों से हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की जान ले ली थी।

Shivani
Published on: 14 Oct 2020 4:37 AM GMT
विकास दुबे पर खेल: 200 अहम फाइलें हो गईं गायब, कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप
X

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ। अपने आप में शुरु से ही विवादों में रहा विकास दुबे कांड में अब एक और नया विवाद पैदा हो गया हैं। विकास दुबे से जुडे दस्तावेज गायब कर दिए गए हैं। पुलिस इसका कोई जवाब नहीं दे पा रही है। एसआईटी ने पुलिस से विकास दुबे से जुडे दस्तावजों की मांग की है। इसके पहले विकास दुबे के एनकाउन्टर पर भी बडा विवाद हो चुका है।

विकास दुबे कांड में बड़ा खुलासा

साल 2004 में विकास दुबे पर एक केबल आपरेटर की हत्या काा आरोप लगा था जिसमें कई अन्य चार आरोपी थी। इस कांड के बाद कहा गया था कि उसके राजनीतिक रसूख के चलते ही कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। विकास दुबे ने केबल आपरेटर दिनेष दुबे की बेहद नृषंस हत्या की थी।

vikas dube encounter

कलेक्ट्रेट से गायब हो गईं विकास दुबे से जुड़ी 200 फाइलें

बताया गया है कि बर्रा थाना प्रभारी पुलिस की अपील देखने के लिए अभियोजन कक्ष के रिकॉर्ड रूम पहुंचे, तो वहां पर इस मामले की फाइल ही नहीं मिली। इसके साथ ही थाने से भी दिनेश मर्डर केस की फाइल गायब मिली। यहां यह बतान जरूरी है कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर शहर के विभिन्न थानों में 60 मुकदमे दर्ज है। इनमें सबसे ज्यादा मुकदमे चैबेपुर और शिवली थाने में दर्ज है।

ये भी पढ़ेंः हैदराबाद में भयानक तबाहीः भारी बारिश से मौतों का कहर, परीक्षाएं टली, अलर्ट जारी

विकास दुबे गैंग ने ली थी ने आठ पुलिसकर्मियों की जान

बता दें कि कानपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात दबिश देने गई पुलिस पर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने खतरनाक हथियारों से हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की जान ले ली थी। घटना के बाद जांच में जुटी फोरेंसिक टीम को मौके से एके 47 असॉल्ट राइफल के खोखे मिले थे।

Vikas Dubey's cashier-2

एसटीएफ कर रही जांच

इसके अलावा इन दिनों ईडी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद प्रतिदिन सूचनाए एकत्र कर रही है। हाल में एसटीएफ को विकास दुबे के दो बेनामी खातों के बारे में जानकारी मिली है। जिसे वह भुगतान करने में इस्तेमाल करता था। दोनों खाते फेक आईडी से खोले गए थें।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story