×

एनकाउंटर के 37 दिन बाद इस हाल में दिखी विकास दुबे की पत्नी, वकील भी थे साथ में

कानपुर के बिकरु कांड के आरोपी दुर्दान्त विकास दुबे का यूपी पुलिस ने बीते दिनों एनकाउंटर कर दिया था। जिसके बाद कानपुर में ही उसका अंतिम संस्कार हुआ था।

Newstrack
Published on: 18 Aug 2020 10:16 AM GMT
एनकाउंटर के 37 दिन बाद इस हाल में दिखी विकास दुबे की पत्नी, वकील भी थे साथ में
X
अपराधी विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे की फोटो

लखनऊ: कानपुर के बिकरु कांड के मुख्य आरोपी दुर्दान्त विकास दुबे का यूपी पुलिस ने बीते दिनों एनकाउंटर कर दिया था। जिसके बाद कानपुर में ही उसका अंतिम संस्कार हुआ था। विकास दुबे के एनकाउन्टर के 37 दिन बाद मंगलवार को उसकी पत्नी ऋचा दुबे अस्थियों को लेने के लिए कानपुर पहुंचीं।

विकास की अस्थियां अंतिम संस्कार के बाद से ही कानपुर के अस्थि कलश बैंक में रखी हुई थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे अपने वकीलों के साथ आज भैरोघाट पहुंचीं और कानून का पालन करते हुए अस्थि बैंक से अपने पति की अस्थियां वापस ली। इस दौरान मीडिया ने ऋचा से बात करने की कोशिश भी की लेकिन वह चुपचाप बिना कोई बात किये वहां से चली गई।

भारत ने बताई नेपाल के दावों की हकीकत, विवादित नक्शे पर कही ये बात

विकास दुबे की फाइल फोटो विकास दुबे की फाइल फोटो

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी था विकास

ध्यान रहे कि कानपुर के बिकरु कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर आठ पुलिस वालों के मर्डर का आरोप था।

हत्या के बाद से बचने के लिए वह उज्जैन भाग गया था। पुलिस ने उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया था।

पुलिस उसे उज्जैन से कानपुर ला रही थी। जैसे ही एसटीएफ का काफिला कानपुर पहुंचा तो गाड़ी पलट गई, जिसमें विकास बैठा हुआ था।

तभी विकास दुबे पिस्टल लेकर भागने लगा और रोके जाने पर एसटीएफ की टीम के साथ विकास दुबे की मुठभेड़ हुई और अंत में विकास दुबे को ढेर कर दिया गया।

कानपुर पुलिस की फाइल फोटो

नेपाल ने बदली चाल: भारत-चीन के रिश्तों पर कही ये बड़ी बात…

11 जुलाई को हुआ था अंतिम संस्कार

विकास दुबे का अंतिम संस्कार 11 जुलाई को इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह में किया गया लेकिन अंतिम संस्कार के बाद विकास की पत्नी कानपुर से कहीं चली गई थीं।

अब 37 दिन बाद अचानक ऋचा दुबे कानपुर पहुंचीं और विकास दुबे की अस्थियां लेकर गंगा में प्रवाहित करने के लिए चली गई।

जब इस बारे में मोक्षधाम के संचालक मनोज सेंगर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हो सकता है ऋचा दुबे हरिद्वार में जाकर अस्थियों को प्रवाहित करें।

भारत ने बताई नेपाल के दावों की हकीकत, विवादित नक्शे पर कही ये बात

Newstrack

Newstrack

Next Story