×

विकास पर बड़ी खबर: NHRC पहुंचा मामला, दर्ज हुई शिकायत

विकास दुबे एनकाउंटर का ये मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला की ओर से NHRC में एनकाउंटर को लेकर शिकायत दर्ज की गई है।

Newstrack
Published on: 10 July 2020 1:23 PM GMT
विकास पर बड़ी खबर: NHRC पहुंचा मामला, दर्ज हुई शिकायत
X

लखनऊ: विकास दुबे एनकाउंटर में मारा तो गया लेकिन बहुत सारे सवालों के जवाब अपने साथ ले गया। उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ जवानों के मृत्यु का सबसे बड़ा कारण बने कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि अब एनकाउंटर का ये मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला की ओर से NHRC में एनकाउंटर को लेकर शिकायत दर्ज की गई है।

शिकायत में कहा गया कि- विकास दुबे ने खुद सरेंडर किया था

बताया जा रहा है कि इस शिकायत में गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के अलावा उसके पांच साथियों के मारे जाने की बात शामिल की गई है। साथ ही लिखा गया है कि विकास दुबे ने खुद सभी के सामने सरेंडर किया था।

इसके अलावा दावा किया गया है कि वीडियो फुटेज में विकास दुबे टाटा सफारी में बैठा हुआ दिख रहा है, जबकि जो गाड़ी पलटी है वो दूसरी है। ऐसे में इस एनकाउंटर और घटना पर शक पैदा होता है। ऐसे में इस मामले में जांच के लिए अपील की गई है।

ये भी देखें: विकास दुबे एनकाउंटर: कांग्रेस ने उठाए सवाल, शिवसेना बोली ना बहाएं आंसू

ये एनकाउंटर बहुत सारी कहानी कहता है

आपको बता दें कि जिस तरह से विकास दुबे का एनकाउंटर हुआ है, उसपर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। फिर चाहे एनकाउंटर साइट से कुछ दूर पहले ही मीडिया को रोक देना हो या फिर समर्पण के बाद भी विकास दुबे के भागने की बात कहना हो।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कहा कि विकास दुबे का एनकाउंटर इसलिए कर दिया गया, ताकि राजनीतिक राज सामने ना आ सकें। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी विकास दुबे के एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए।

ये भी देखें: 22 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर सौदे में अंतिम 5 हेलीकॉप्टर भी भारतीय वायुसेना को मिले

पुलिस का कहना है कि विकास दुबे हथियार छीनकर भाग रहा था

हालांकि, यूपी पुलिस का कहना है कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिसवालों से उसकी मुठभेड़ हुई, इसमें विकास दुबे मारा गया जबकि चार पुलिसवाले घायल हो गए।

Newstrack

Newstrack

Next Story