×

गैंगस्टर का खात्मा: कैसे हुआ विकास दुबे का एनकाउंटर, पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई

उत्तर प्रदेश के मोस्ट वॉन्टेड अपराधी और कानपुर काण्ड में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे आज मारा गया। विकास दुबे की गिरफ्तारी के 24 घंटों के अंदर ही उसका एनकाउंटर हो गया।

Shreya
Published on: 10 July 2020 5:08 AM GMT
गैंगस्टर का खात्मा: कैसे हुआ विकास दुबे का एनकाउंटर, पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
X

कानपुर: उत्तर प्रदेश के मोस्ट वॉन्टेड अपराधी और कानपुर काण्ड में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे आज मारा गया। विकास दुबे की गिरफ्तारी के 24 घंटों के अंदर ही उसका एनकाउंटर हो गया। विकास दुबे को आज यूपी वापस लाया जा रहा था, इस दौरान उसने भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया। विकास दुबे पर पांच लाख का इनाम घोषित था।

कानपुर पुलिस ने मामले में जारी किया बयान

वहीं, विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर कानपुर पुलिस ने बयान जारी किया है कि पांच लाख के इनामी विकास दुबे को पुलिस और एसटीएफ की टीम उज्जैन से गिरफ्तारी के बाद आज यानी 10 जुलाई को कानपुर ले जा रही थी। तभी कानपुर नगर भौंती के पास पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई, जिसमें विकास दुबे और पुलिसकर्मी घायल हो गए।

यह भी पढ़ेंं: अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका , कर दिया ये बड़ा एलान

पुलिस पर की थी फायरिंग

कानपुर पुलिस द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, इस दौरान विकास दुबे ने घायल पुलिस कर्मी की पिस्टल छीन कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने आत्म रक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसे विकास दुबे घायल हो गया।

यह भी पढ़ेंं: विकास की मौत: दफन हुए कई राज, साथी पुलिसकर्मी-नेताओं के चेहरे नहीं हुए बेनकाब

घायल पुलिसकर्मियों का चल रहा इलाज

पुलिस के मुताबिक, उसे कानपुर के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।, जहां पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया। कानपुर पुलिस ने अभी बयान जारी किया है। इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने बोलने से बच रहा है। वहीं वहीं एक्सीडेंट में घायल अन्य पुलिसकर्मियों का इलाज भी अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ेंं: विकास दुबे: कानपुर की कहानी कानपुर में दफ़्न, बेनकाब होने से बचे सफेदपोश चेहरे

पुलिस कर्मियों का हथियार छीन कर भागते हुए विकास दुबे का एंकाउंटर

बता दें कि एसटीएफ विकास को उज्जैन पुलिस की हिरासत से लेकर कानपुर पहुंच रही थी। बीते दिन उसकी गिरफ्तारी उज्जैन के महाकाल मंदिर से हुई थी। जिसके बाद एमपी पुलिस ने उससे आठ घंटे पूछताछ की। पूछताछ में उसने कबूला था कि पुलिसकर्मियों की हत्या एनकाउंटर के डर से की गयी थी।

यह भी पढ़ेंं: विकास की मौत का सफर: कानपुर वापसी के बीच हुआ ऐसा, करना पड़ा एनकाउंटर

सामने आने थे कई राज

7 दिनों से उसकी तलाश में लगी यूपी पुलिस ने कई बड़े खुलासे किये थे। कई पुलिसकर्मियों के साथ उसके सम्पर्क थे, वहीं नेताओं से भी उसका सम्बन्ध था। उम्मीद की जा रही थी कि विकास की गिरफ्तारी के बाद कई चेहरों से पर्दे हटेंगे लेकिन विकास की मौत के साथ ही ये राज बनकर दफ़न हो गए।

यह भी पढ़ेंं: विकास दुबे: कानपुर की कहानी कानपुर में दफ़्न, बेनकाब होने से बचे सफेदपोश चेहरे

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story