×

विकास दुबे कांड: पुलिस वालों का ऑडियो वायरल, खुनी रात का सच आया सामने

कानपुर में हुए बिकरू कांड के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे के काउन्टर के बाद अब तक कई आडियो और वीडियो सामने आ चुके है।

Newstrack
Published on: 7 Aug 2020 5:54 AM GMT
विकास दुबे कांड: पुलिस वालों का ऑडियो वायरल, खुनी रात का सच आया सामने
X

लखनऊ: कानपुर में हुए बिकरू कांड के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे के काउन्टर के बाद अब तक कई आडियो और वीडियो सामने आ चुके है। अब एक और आडियो सामने आया है। इस आडियो के सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि विकास दुबे के कई पुलिस अधिकारीयों से सम्बन्ध थें। साथ ही पुलिस भी विकास दुबे को लेकर आपस में बंटी हुई थी।

ये भी पढ़ें:अब बचेगी जान: ये दवा खाने वाले मरीजों को नहीं हो रहा कोरोना, सामने आई रिपोर्ट

[video mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/08/WhatsApp-Audio-2020-08-07-at-10.58.51-AM.mp4"][/video]

सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी थी

विकास दुबे कांड: पुलिस वालों का ऑडियो वायरल, खुनी रात का सच आया सामने

बताते चलें कि पिछले महीने दो जुलाई को हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने दबिश डालने गयी पुलिस पर हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी थी। इस दबिश के बिश से ठीक पहले सीओ और एसपी ग्रामीण की बातचीत की ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है। जिसमें सीओ और एसपी ग्रामीण के बीर्च बातचीत हो रही है। सीओ ने एसपी ग्रामीण को फोन पर बताया था कि एसओ विनय तिवारी गैंगस्टर विकास दुबे के पैर छूता है। सीओ को इस बात की आशंका थी कि कि एसओ ने विकास दुबे को दबिश की जानकारी दे दी होगी।

[video mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/08/WhatsApp-Audio-2020-08-07-at-10.58.50-AM-1.mp4"][/video]

दबिश से ठीक पहले सीओ ने एसपी ग्रामीण से बातचीत की थी। सीओ ने एसपी ग्रामीण को फोन पर कहा था कि एसओ विनय तिवारी विकास दुबे के पैर छूता है। सीओ ने एसपी आरए से यह भी अंदेशा जताया था कि एसओ ने विकास दुबे को दबिश की जानकारी दे दी होगी। विकास दुबे को अब तक भगा दिया होगा।

विकास दुबे कांड: पुलिस वालों का ऑडियो वायरल, खुनी रात का सच आया सामने

सीओ देवेंद्र मिश्रा को गोली खुद विकास दुबे ने मारी थी

इससे पहले पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके प्रेम प्रकाश की पत्नी और बहू मनु के बीच बातचीत का एक और वीडियो 27 जुलाई को वायरल हो चुका है। इसमें मनु कह रही है कि सीओ देवेंद्र मिश्रा को गोली खुद विकास दुबे ने मारी थी। उसने यह सब अपनी आंखों से देखा था।

[video mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/08/WhatsApp-Audio-2020-08-07-at-10.58.50-AM.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें:डोनाल्‍ड ट्रंप का चीन के खिलाफ कड़ा ऐक्शन, TikTok पर किया ये एलान, रखी ये शर्त

इस बातचीत के दौरान कोई तीसरा भी कमरे पर मौजूद था। साथ ही पुलिस भी तैनात दिखाई पड़ रही है, इससे पता चल रहा है कि यह वीडियो हाल ही में बना है। वीडियो में मनु कह रही है कि अमर ने सबसे पहले उसके आंगन में सीओ देवेंद्र मिश्रा को देखा था। उसने गाली देकर कहा कि यहां वह लेटा हुआ है। इसके बाद ही सीओ को गोली खुद विकास दुबे ने मारी थी। विनय पर कार्रवाई। जुआ खेलाने वाले से एसओ ने लिए थे 5 लाख रुपये। एसओ ने वो 5 लाख रुपये अनंत देव तिवारी को दिए थे। ।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story