×

सारनाथ में बिग बी: अब यहां गूंजेगी बिग बी की आवाज़, मिलगा पूरा ज्ञान

भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ के उपवन में अब अमिताभ बच्चन की आवाज़ गूंजेंगी। अमिताभ बच्चन, महात्मा बुद्ध के जीवन से जुड़ी बातें लोगों को बताएँगे।

Monika
Published on: 5 Nov 2020 3:09 PM GMT
सारनाथ में बिग बी: अब यहां गूंजेगी बिग बी की आवाज़, मिलगा पूरा ज्ञान
X
सारनाथ में गूंजेगी बिग बी की आवाज़, भगवान बुद्ध के दर्शन को रखेंगे दुनिया के सामने

वाराणसी: भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ के उपवन में अब अमिताभ बच्चन की आवाज़ गूंजेंगी। अमिताभ बच्चन, महात्मा बुद्ध के जीवन से जुड़ी बातें लोगों को बताएँगे। दरअसल सारनाथ में बौद्ध स्तूप पर लाइट एंड साउंड लेजर शो की शुरुआत होने वाली है। यह शो बिग बी यानि अमिताभ बच्चन की आवाज में होगा। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस शो के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

शुरू होने वाला हैं लेजर लाइट एंड साउंड शो

सारनाथ में ही भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश दिया था। बुद्ध सर्किट के विकास की कड़ी में सारनाथ का विकास प्रमुखता पर है। जल्द ही सारनाथ में आधे घण्टे का लेजर लाइट एंड साउंड शो शुरू होने वाला है। इस शो में सारनाथ और भगवान बुद्ध के साथ बौद्ध धर्म के बारे में लेजर तकनीक के माध्यम से विस्तार से बताया जाएगा। प्रशासन इसका फर्स्ट ट्रायल कर चुका है।

यह भी पढ़ें: तबाही के करीब दुनिया: जागरुकता-बचाव की तकनीक से बच सकते हैं, आ रही प्रलय

बौद्ध धर्म का बड़ा केंद्र है सारनाथ

सारनाथ बौद्धधर्म का केंद्र माना जाता है। काशी आने वाला कोई भी पर्यटक अगर सारनाथ नहीं पहुंचा तो काशी भ्रमण अधूरा माना जाता है। दिन में तो यहां का मूलगंध कुटी विहार मंदिर, यहां का म्यूजियम, पार्क और धम्मेख स्तूप लोगों का आकर्षण बढ़ाता है। हालांकि, शाम होने के बाद यहां कुछ खास रौनक नहीं होती थी। लिहाजा अब नए तरह का लेजर शो प्रसारित किया जाएगा। जिससे पर्यटकों को एक नया एहसास तो होगा ही साथ में सारनाथ के महत्व को जानने में मदद भी मिलेगी। सारनाथ भ्रमण के लिए आये लोग इस सूचना से ही उत्साहित हैं कि कब इस शो की शुरुआत होगी। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में 100 करोड़ की लागत से वर्ल्ड बैंक के सहयोग द्वारा सारनाथ का विकास करने की योजना है।

आशुतोष सिंह

यह भी पढ़ें: हादसे से कांप उठा बिहार: 70 लोग एक झटके में डूबे, राहत-बचाव कार्य में जुटी पूरी फोर्स

यह भी पढ़ें: ट्रंप की जीत या हार? जानिए इस शख्स से, आज तक एक भी भविष्यवाणी नहीं हुई झूठी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story