×

लड़के ने दो गर्लफ्रेंड्स से रचाई शादी, ये है असली प्रेम कहानी

एक अच्छे रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए कुछ चीजें बहुत जरुरी होतीं हैं। प्यार, भरोसा जैसी चीजें रिलेशन में बहुत मैटर करती हैं। प्यार में लोग अंधे हो जाते हैं और अपने पार्टनर पर इतना भरोसा कर लेतें हैं कि उसकी गलती भी नहीं दिखाई देती है।

Roshni Khan
Published on: 4 March 2020 7:14 AM GMT
लड़के ने दो गर्लफ्रेंड्स से रचाई शादी, ये है असली प्रेम कहानी
X

लखनऊ: एक अच्छे रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए कुछ चीजें बहुत जरुरी होतीं हैं। प्यार, भरोसा जैसी चीजें रिलेशन में बहुत मैटर करती हैं। प्यार में लोग अंधे हो जाते हैं और अपने पार्टनर पर इतना भरोसा कर लेतें हैं कि उसकी गलती भी नहीं दिखाई देती है।

ये भी पढ़ें:Oppo यूजर्स के लिए खुशखबरी: अब कंपनी आपको देगी लोन

ऐसे ही खबर आ रही हैं जहां एक युवक ने अपनी नई प्रेम‍िका से शादी करने मंद‍िर पहुंचा तो वहां उसकी पुरानी प्रेम‍िका भी पहुंच गई। इस बात पर खूब हंगामा हुआ तो युवक ने दोनों की मांग में स‍िंदूर भरकर दोनों से शादी कर ली। हैरान कर देने वाला ये वाकया यूपी के प्रयागराज का है।

यूपी के प्रयागराज में एक अजीब सी शादी का मामला सामने आया है

यूपी के प्रयागराज में एक अजीब सी शादी का मामला सामने आया है जिसमें युवक ने एक लड़की से नहीं बल्कि दो-दो लड़क‍ियों से शादी की है। इस अनोखी शादी का ये वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। ये अनोखा मामला प्रयागराज में कर्नलगंज के ढरहरिया इलाके का है।

हुआ ये कि युवक एक लड़की से प्यार करता था और शादी से पहले युवक की प्रेमिका ने उसको धमकाया था कि अगर उसने शादी नहीं की तो वो जहर खाकर जान दे देगी। इस बात पर झगड़ा हुआ तो उसने लड़की को थप्पड़ मार दिया। लड़की ने इस बात की श‍िकायत पुल‍िस में कर दी। शिकायत पर पुलिस ने कुछ दिन पहले ही युवक को उसकी प्रेमिका को थप्पड़ मारने के आरोप में गिरफ्तार भी किया था।

एक लड़क‍ी से पहले से प्रेम करता था

ऐसा बताया जा रहा है कि युवक अपने इलाके की एक लड़क‍ी से पहले से प्रेम करता था। बहुत साल तक उसकी प्रेम कहानी चल रही थी। करीब चार दिन पहले उसकी पहली प्रेमिका ने उसे दूसरी लड़की के साथ देख लिया तो हंगामा करने लगी।

ये भी पढ़ें:सहमा पूरा बॉलीवुड: इन स्टार्स ने कैंसिल की शूटिंग,आगे बढ़ाया शेड्यूल, जानें क्यों?

वहीं सोमवार की देर शाम नई प्रेमिका से युवक शादी करने पहुंचा तो पूर्व प्रेमिका भी वहां पहुंच गई जिससे वहां हंगामा मच गया। इसके बाद घर के पास ही एक मंदिर में सबके सामने युवक ने अपनी दोनों प्रेमिकाओं के साथ शादी कर उनकी मांग भरी और उन्हें मंगल सूत्र पहनाया।

शादी में मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story