×

क्या संबंध है! कमलेश तिवारी हत्याकांड और इस संगठन का?

राजधानी में कमलेश तिवारी हत्या को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश सरकार ने इसकी जांच की जिम्मेदारी एसआईटी को सौपी है। इसी के चलते एक संगठन ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। इस संगठन का नाम है अल-हिंद बिग्रेड। हालांकि इस संगठन के दावों की सच्चाई की पुष्टि अभी नही की जा सकती है। 

Vidushi Mishra
Published on: 4 Sep 2023 7:32 AM GMT (Updated on: 4 Sep 2023 7:48 AM GMT)
क्या संबंध है! कमलेश तिवारी हत्याकांड और इस संगठन का?
X

लखनऊ : राजधानी में कमलेश तिवारी हत्या को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश सरकार ने इसकी जांच की जिम्मेदारी एसआईटी को सौपी है। इसी के चलते एक संगठन ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। इस संगठन का नाम है अल-हिंद बिग्रेड। हालांकि इस संगठन के दावों की सच्चाई की पुष्टि अभी नही की जा सकती है।

यह भी देखें... इफ्को फूलपुर किसान सहकारी सेवा समिति के प्रतिनिधि सदस्य का निर्वाचन रद्द

इस संगठन ने ली जिम्मेदारी

बता दें कि ये जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज के जरिए मिली है। संगठन के नाम से भेजे गए इस मैसेज में लिखा है- 'हम अल-हिंद ब्रिगेड, कमलेश तिवारी की हत्या की जिम्मेदारी लेते हैं। जिन्होंने इस्लाम और मुसलमानों को बदनाम करने की कोशिश की थी। ऐसा और होगा।'

हम आपको फिर बता रहें हैं कि संगठन ने ऐसा दावा करते एक व्हाट्सएप संदेश भेजा है, जो बहुत तेजी से वायरल भी हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस संदेश में कमलेश तिवारी की एक तस्वीर के साथ लिखा है, 'कमलेश तिवारी एक उपद्रवी था, जो इस्लाम और मुसलमानों की ओर अंगुली उठाता था। अल-हिंद ब्रिगेड कमलेश तिवारी की हत्या की जिम्मेदारी लेता है।

ये है वायरल हो रहा मैसेज

यह भी देखें... कमलेश मर्डर पर CM योगी का बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर

युद्ध शुरू हो गया...

आगे लिखा- ऐसा और देखने के लिए तैयार रहो। युद्ध शुरू हो गया है।' इस संगठन के किसी वैश्विक आतंकवादी संगठन के साथ संबंध हैं या नहीं, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

इन्ही सब के चलते पुलिस ने कहा कि वो सभी बिंदुओं से घटना की जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) पीवी रामास्वात्री ने मीडिया को बताया कि, जांच के लिए सभी एंगल पर गौर किया जा रहा है और किसी भी नतीजे पर आना जल्दबाजी होगी।

यह भी देखें... मिली कामयाबी: स्पेशल फोर्स ने लिया बदला, 16 आतंकियों को मार गिराया

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story