×

Kanpur News: प्यार दुलार फिर बच्चा लेकर महिला फरार, सीसीटीवी में कैद हुई बच्चा चोर महिला

Kanpur News: परिजनों ने इसकी शिकायत सीएचसी प्रभारी से की, पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई, लेकिन बच्ची के बारे में पता नहीं चल सका।

Anup Panday
Published on: 7 April 2023 3:57 PM GMT
Kanpur News: प्यार दुलार फिर बच्चा लेकर महिला फरार, सीसीटीवी में कैद हुई बच्चा चोर महिला
X
सीसीटीवी में कैद हुई बच्चा चोर महिला (Pic: Newstrack)

Kanpur News: ये पूरी घटना कल्याणपुर के सीएचसी अस्पताल की है। जहां बच्ची के जन्म के बाद जच्चा बच्चा सीएचसी अस्पताल में भर्ती थे। जहां बच्ची को लेकर बच्चा चोर महिला फरार हो गई। काफी देर तक न आने पर जब महिला को देखा तो महिला अस्पताल परिसर में नहीं थी। वहीं सीएचसी प्रभारी को जानकारी दी गई और सूचना होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की करतूत पूरी सीसीटीवी में कैद है।
सचेंडी के पास चितेपुर गांव निवासी महेश कुमार की पत्नी सुषमा गर्भवती थी। देर रात प्रसव पीढ़ा होने पर एंबुलेंस से सीएचसी ले जा रहे थे। जहां सीएचसी पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में ही महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जन्म देने के बाद जच्चा बच्चा को सीएचसी में भर्ती किया गया।

महेश ने बताया कि दोनों के भर्ती होने के बाद से ही एक महिला ने पत्नी से संपर्क करना शुरू किया और नजदीकियां बढ़ा ली। बताया कि मेरे परिवार से भी एक महिला भर्ती है। शुक्रवार सुबह बच्ची को खिलाने के लिए महिला आई और बच्ची को खिलाते खिलाते बाहर निकल गई। काफी देर तक वापस न आने पर बाहर आकर देखा तो महिला कहीं नहीं दिख रही थी। जिसकी जानकारी सीएचसी प्रभारी को दी गई।

पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल

बच्ची चोरी होने पर बच्ची की मां और पिता का बुरा हाल है। अस्पताल से बच्ची गायब होने पर परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया। सुबह सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। हंगामे के बाद से पुलिस मौके पर पहुंची और परिवारजनों को शांत करा कार्यवाही करने की बात कहीं।

बच्ची चोर महिला सीसीटीवी में हुई कैद

बच्ची चोरी की घटना की पूरी हरकत सीएचसी परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला करीब दो घण्टे तक महिला से बात करते नजर आ रही है। सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पुलिस कार्यवाही करने के साथ बच्ची को बरामद करने के लिए टीमें लगा दी है।

Anup Panday

Anup Panday

Next Story