×

Kanpur News: गोली चलने से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल

Kanpur News: पूजा का मासूम बेटा रोते हुए कह रहा था कि मम्मी मर गई। जिसको देख वह दहशत में है। जैसे ही वह कुछ बोलता तो घर की महिलाएं उसे चुप करा देतीं। जिससे वह शांत हो जाता है।

Anup Panday
Published on: 15 April 2023 2:29 PM GMT (Updated on: 15 April 2023 2:29 PM GMT)
Kanpur News: गोली चलने से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल
X
गोली लगने से महिला की मौत (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: बिठूर कटरी के तिसजा गांव में शुक्रवार कमरे में पति की बंदूक से चली गोली से पत्नी की मौत हो गई। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आनन फानन में फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। बिठूर कटरी के ह्रदयपुर गांव के मजरा तिसजा निवासी विश्वनाथ कुशवाहा खेती के साथ साथ सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। नौकरी के लिए लाइसेंसी एक नाल बंदूक है।

शुक्रवार विश्वनाथ और पत्नी पूजा (30) कमरे में बैठे हुए थे। अचानक कमरे मे गोली चलने की आवाज सुन परिजन आ गए। कमरे में खून और पूजा को देख जहां परिजन उसे हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जांच के बाद डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। परिजनों से पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि जब वह कमरे में घुसे थे तब बंदूक विश्वनाथ के हाथ में थी।

रो-रो कर कहता रहा बेटा मम्मी मर गई

पूजा का मासूम बेटा रोते हुए कह रहा था कि मम्मी मर गई। जिसको देख वह दहशत में है। जैसे ही वह कुछ बोलता तो घर की महिलाएं उसे चुप करा देतीं। जिससे वह शांत हो जाता है। बेटा मम्मी-मम्मी करते हुए बिलख-बिलख कर रो रहा।

कृष्णा बोला गोली चली दीदी मर गई

विश्वनाथ की शादी के कुछ महीनों बाद से ही साला कृष्णा यहीं रहता है। उसने बताया कि दोपहर को वह घर के बाहर खेल रहा था। दीदी जीजा कमरे में थे। गोली चलने की आवाज सुनी। गोली चलने के बाद उसने कमरे की तरफ घर के लोगों को जाता देखा, तो वह भी पीछे से चला गया। उसने देखा दीदी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई है।

घटना के बाद कमरे से साफ किया गया खून

जिस समय घर में गोली चली उस समय घर में बहन सोनम, भाई विष्णु, विष्णु की पत्नी अदिति, मां मुन्नी देवी, दस वर्ष का साला कृष्णा, छह वर्षीय बेटा अनमोल थे। पूजा को अस्पताल ले जाने के बाद कमरे से खून के धब्बे मिटा दिए गए। जब पुलिस पहुंची तो कमरा साफ था। पुलिस ने इतनी बड़ी घटना खून न होने पर घर के लोगों से पूछा तो महिलाएं बोलीं बेटा खून देख रो रहा था इसलिए कमरा साफ किया। बिठूर पुलिस ने घर से बंदूक बरामद कर ली।

अधिकारियों का क्या कहना

एडीसीपी वेस्ट लखन सिंह यादव ने कहा कि इस मामले में पूछताछ की गई तो उसने कहा कि बंदूक साफ करने के दौरान गलती से गोली चल गई। पूछताछ के बाद पुलिस वापस लौट गई।महिला की मौत गोली चलने से हुई है। हादसा या हत्या इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आर्म्स एक्ट और लापरवाही की धारा में एफआईआर दर्ज करेगी। पुछताछ और जांच में कहीं हत्या के सबूत मिलते हैं तो उसकी धारा केस में बढ़ा दी जायेगी ।

Anup Panday

Anup Panday

Next Story