×

किराएदार का खौफनाक कांड, हैवान बना कानपुर देहात में महिला सिपाही का पति

तीनों को बुरी तरह घायल अवस्था में कानपुर सिटी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अर्चना का पति जितेंद्र कानपुर देहात में अकबरपुर नगर पंचायत नेहरू नगर में सभासद है। 

Roshni Khan
Published on: 1 March 2021 9:24 AM GMT
किराएदार का खौफनाक कांड, हैवान बना कानपुर देहात में महिला सिपाही का पति
X
किराएदार का खौफनाक कांड, हैवान बना कानपुर देहात में महिला सिपाही का पति (PC: social media)

कानपुर देहात: कानपुर देहात में आज रात एक महिला सिपाही के पति ने खतरनाक खूनी कारनामा अंजाम दे डाला। महिला सिपाही उषा के पति अविनाश ने अपने मकान मालिक की पत्नी अर्चना और उसके दो बच्चों को आग लगा दी। अर्चना किचन में खाना बना रही थी, उसके बच्चे पास में बैठे थे तभी उसने किचन में पेट्रोल डालकर तीनों को आग के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें:कानपुर: UP STF ने चर्चित बिकरु कांड में विकास दुबे के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया

तीनों को बुरी तरह घायल अवस्था में कानपुर सिटी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अर्चना का पति जितेंद्र कानपुर देहात में अकबरपुर नगर पंचायत नेहरू नगर में सभासद है। अर्चना के ससुर कैलाश यादव भी पुलिस से रिटायर है। उनके मकान में ही सब किरायेदारी पर रहते थे।

कैलाश यादव का कहना है, मेरी बहु अर्चना खाना बना रही थी, तभी उसने आकर पेट्रोल फेककर आग लगा दी। महिला सिपाही उषा का पति अविनीश था। हमारे यहां किरायेदार था क्यों आग लगाईं पता नहीं मेरी बहु और दो मासूम बच्चे जल गए है। जिसमें बेटी अक्षिता की मौत हो गई है।

कैलाश यादव (घायलों के परिजन)

उधर महिला को आग लगाने के बाद आरोपी अविनाश भागते समय हाईवे पर ट्रक से टकरा गया जिससे वह भी बुरी तरह घायल हो गया सभी घायलों को कानपुर के हॉस्पिटल में लाया गया है महिला और उसके बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है जिसमे अक्षिता की मौत हो गई। आरोपी को भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एसपी कानपुर देहात केशव चौधरी का कहना है कि आरोपी ने खाना बनाते समय पेट्रोल फेक कर आग लगाईं है। वो महिला का किरायेदार था, महिला सिपाही का पति है, उसका भी एक्सीडेंट हुआ है। घटना का स्पष्ट कारण तो अभी पता नहीं है, वैसे पता चला है की आरोपी दो तीन दिन से कुछ डिप्रेशन का शिकार था। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, एसपी का ये भी कहना है कि घटना के समय महिला सिपाही थाने पर डियूटी पर थी।

ये भी पढ़ें:नहीं लगवाऊंगा टीका: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने क्यों कहा ऐसा, जानें इसकी वजह

इस घटना में मासूम बच्ची की मौत हो गई है, लेकिन सबसे बड़े रहस्य की बात ये है कि महिला के परिजनों का कहना है कि आरोपी से कोई विवाद नहीं था। वह शांत रहता था। ऐसे में आखिर उसे बच्चों समेत महिला को आग क्यों लगाई, इसका खुलासा शायद जांच के बाद ही पता चलेगा।

रिपोर्ट- मनोज सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story