×

मिशन शक्ति अभियान: महिलाएं खूब कर रहीं शिकायतें, मनचलों पर तुरंत कार्रवाई

मिशन शक्ति अभियान में 112-यूपी के माध्यम से पुलिस की सेवायें लगातार ली जा रही हैं। अभियान के दौरान एक दिन में 112-यूपी द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित 748 शिकायतों पर कार्यवाही की गयी है। जिनमें से 651 शिकायतें घरेलू हिंसा तथा 97 छेड़खानी से से जुडी हैं।

Newstrack
Published on: 3 Nov 2020 2:46 PM GMT
मिशन शक्ति अभियान: महिलाएं खूब कर रहीं शिकायतें, मनचलों पर तुरंत कार्रवाई
X
मिशन शक्ति अभियान: महिलाएं खूब कर रहीं शिकायतें, मनचलों पर तुरंत कार्रवाई

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊः प्रदेश में चल रहे मिशन शक्ति का अब धीरे-धीरे महिलाओ में असर दिख रहा है। वह खूब शिकायतें कर रही है और पुलिस भी अपनी सक्रियता दिखाकर कार्रवाई करने पर आमादा है। मिशन शक्ति अभियान में 112-यूपी के माध्यम से पुलिस की सेवायें लगातार ली जा रही हैं। अभियान के दौरान एक दिन में 112-यूपी द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित 748 शिकायतों पर कार्यवाही की गयी है। जिनमें से 651 शिकायतें घरेलू हिंसा तथा 97 छेड़खानी से से जुडी हैं।

की जा रही त्वरित कार्यवाही

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश व्यापी विशेष अभियान ‘‘मिशन शक्ति’’ के तहत वीमेन पावर लाइन 1090, 112-यूपी तथा एण्टी रोमियो स्कवायड द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में वीमेन पावर लाइन 1090 पर विगत 2 नवम्बर को कुल प्राप्त टेलीफोन काल्स में से 939 पर कार्यवाही की जा रही है। इनमें से 559 काल्स पर कार्यवाही 1090 द्वारा तथा 380 काल्स दूसरे विभागों से सम्बन्धित होने के कारण सम्बन्धित विभागों को कार्यवाही के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: फ्रांस ने मुस्लिमों के खिलाफ लिया एक और बड़ा ऐक्शन, गृह मंत्री के इस बयान पर बवाल

उन्होंने बताया कि वीमेन पावर लाइन द्वारा जिन 559 काॅल्स पर कार्यवाही की जा रही है, उनमें 361 टेलीफोन, 149 इन्टरनेट, 8 स्टाकिंग, 10 हाट स्पाट, 5 अन्य व 26 प्रैंक काल से सम्बन्धित टेलीफोन काल्स है। इसके अलावा 380 शिकायतों मंे से 246 शिकायतें 112-यूपी को त्वरित कार्यवाही के लिए भेजी गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि 1090 द्वारा 23 शिकायतों पर एफएफआर (फैमिली, फ्रैंड्स, रिलेटिव) काउंसलिंग की कार्यवाही भी की गयी है।

अपर मुख्य सचिव, गृह ने यह भी बताया कि महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ किये जाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में एण्टी रोमियो दल सक्रिय रूप से कार्यवाही कर रहे हैं। इनके द्वारा विगत 2 नवम्बर को 10,742 स्थानों पर 39,534 व्यक्तियों की चेंकिग की गयी है। उन्होंने बताया कि चेक किये गये व्यक्तियों में से 5,049 लोगों से शपथ-पत्र लेकर छोड़ा गया, जिनमें से 1580 अभिभावक हैं।

ये भी पढ़ें: टीचर के रोल में नजर आईं राज्यपाल, कोरोना से बचने के दिए टिप्स

Newstrack

Newstrack

Next Story