×

महिला आयोग ने छात्राओं को किया जागरूक, बताया अभ्युदय योजना के बारे में

आर्य कन्या डिग्री कालेज में आज प्रशासन की पाठशाला का खास आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या सुनीता बंसल पहुंची।

Roshni Khan
Published on: 17 Feb 2021 9:59 AM GMT
महिला आयोग ने छात्राओं को किया जागरूक, बताया अभ्युदय योजना के बारे में
X
महिला आयोग की सदस्या ने छात्राओं को किया जागरूक, अभ्युदय योजना के में बताया (PC: social media)

शाहजहांपुर: राज्य महिला आयोग की सदस्या ने आज यूपी के शाहजहांपुर में महिल डिडिग्री कालेज में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं और स्कूल स्टाफ को 1090, डायल 112, अभ्युदय योजना, महिलाओं बालिकाओं और छात्राओं के साथ होने वाले अपराध के प्रति जागरूक किया। उन्होंने खास तौर पर अभ्युदय योजना के बारे में विस्तार से छात्राओं को बताया। उनके साथ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, डीपीओ, महिला थाना प्रभारी भी कार्यक्रम में पहुची। जहां मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:Ice स्केटिंग के दौरान बड़ा हादसा: शख्स की ऐसे बची जान, वीडियो हुआ वायरल

आर्य कन्या डिग्री कालेज में आज प्रशासन की पाठशाला का खास आयोजन किया गया

Shahjahanpur-matter Shahjahanpur-matter (PC: social media)

दरअसल आर्य कन्या डिग्री कालेज में आज प्रशासन की पाठशाला का खास आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या सुनीता बंसल पहुंची। उनके साथ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, डीपीओ, महिला थाना प्रभारी परमेश्वरी देवी मौजूद रही। कार्यक्रम में डिग्री कालेज का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। मंच से महिला आयोग की सदस्या ने छात्राओं कालेज के स्टाफ को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण, डायल 112, 1090 के आलावा खासतौर पर हाल में लागू की गई अभ्युदय योजना के बारे में छात्राओं को बताया। उन्होंने विस्तार से बताया कि, गरीबों के बच्चे मंहगी पढ़ाई नही कर सकते, महंगी फीस जमा करके ट्रेनिंग नही कर सकते है। ऐसे में सरकार ने गरीबों के लिए अभ्युदय योजना शुरु की है।

अभ्युदय योजना से सरकार लगभग 1 करोड़ लोगों को जोड़ना चाहती है

Shahjahanpur-matter Shahjahanpur-matter (PC: social media)

अभ्युदय योजना से सरकार लगभग 1 करोड़ लोगों को जोड़ना चाहती है। ताकि ज्यादा से ज्यादा गरीब इस योजना का लाभ उठा सके, और अपना भविष्य बना सके। इसके अलावा उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि, महिलाओं को जुल्म को बर्दाश्त नही करना चाहिए। पति अगर पत्नी को परेशान करते है। ऐसी महिलाओं को राज्य महिला आयोग का सहारा लेना चाहिए। अगर उनकी कहीं सुनवाई नही होती है। तो ऐसी महिलाओं के साथ राज्य महिला आयोग हमेशा साथ है। उन्होंने छात्राओं और महिला स्टाफ को राज्य महिला आयोग की इमेल आईडी और वाटसएप नंबर भी साझा किया। ताकि परेशान महिलाएं घर बैठे महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा सकें।

ये भी पढ़ें:प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव पहुंचे इटावा, विधानसभा चुनाव को लेकर कहा ये

अभ्युदय योजना सरकार ने शुरु की है

महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, अभ्युदय योजना सरकार ने शुरु की है। आज के कार्यक्रम में इस योजना के बारे में छात्राओं को बताया गया है। परेशान महिलाओं की अगर शिकायत पुलिस प्रशासन नही सुनता है तो, ऐसी महिलाओं के साथ राज्य महिला आयोग खड़ा है। थानों में शौचालय न होने के सवाल पर कहा कि, वैसे तो प्रदेश के सभी थानों में सरकार ने शौचालय बनवा दिए हैं। अगर फिर भी किसी थाने में शौचालय नही बना है तो, उसका संज्ञान लिया जाएगा और जल्द बनवाए जाएंगे।

रिपोर्ट- आसिफ अली

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story