×

विश्व महिला दिवस पर शक्ति अवाॅर्ड से महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को शक्ति अवार्ड समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में उन महिलाओं को शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

Dharmendra kumar
Published on: 28 Feb 2021 3:58 PM GMT
विश्व महिला दिवस पर शक्ति अवाॅर्ड से महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित
X
8 मार्च को शक्ति अवार्ड समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में उन महिलाओं को शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को शक्ति अवाॅर्ड समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में उन महिलाओं को शक्ति अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

इस समारोह का आयोजन लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। हर साल विश्व महिला दिवस के मौके पर अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शक्ति अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाता है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा हैं, जबकि यूपी सरकार में राज्य मंत्री स्वाती सिंह और राज्य आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें...काशी के गोलगप्पे खाते नजर आईं स्मृति ईरानी, लोगों के साथ खिंचवाई सेल्फी

अवार्ड कैटेगरी

यह सम्मान महिलाओं को सूचना प्रौद्योगिकी, मानव संसाधन, उद्यमियों, हेल्थ केयर, सामाजिक क्षेत्र, शिक्षा, यंग अचीवर्स, खेल, मीडिया, वूमेन इन यूनिफाॅर्म और फाइन आर्ट्स में दिया जाएगा।

ज्यूरी

यह अवार्ड अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली उन महिलाओं को दिया जाएगा जिनका सलहाकार बोर्ड ने चयन किया है। ज्यूरी मेंबर में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, Newstrack.com और अपना भारत अखबार के चीफ इडिटर योगेश मिश्र, आशीष मिश्र (असिटेंट एडिटर, इंडिया टुडे, यूपी और उत्तराखंड) और यूपीआईडी की चेयरमैन शिप्रा शुक्ला शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...नड्डा ने बताया जीत का फॉर्मूला, BJP कार्यकर्ताओं को दिया ‘मिशन 2022’ का टास्क

शक्ति अवार्ड के आयोजनकर्ताओं में Strong Women, Strong India, सेवा धाम, Newstrack.com, OutShine और Women Icon Uttar Pradesh शामिल हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story