×

योग मुद्रा तो बहुत देखी होंगी इस योग दिवस देखिए कुछ बेहद खास

देश में पहली बार घोड़ों की पीठ पर किया गया योग। शुक्रवार यानि 21 जून को विश्व योगा दिवस है। भारत में इस दिवस को मनाने के लिए जहां सरकारी से लेकर स्वयं संस्थाएं जुड़ी, वहीं सैन्य प्रशिक्षण संस्थान भी योग दिवस मनाने को लेकर विशेष तैयारी कर रहा है। सहारनपुर के रिमाउंट डिपो में विश्व में पहली बार घोड़ों की पीठ पर योग किया जा रहा है।

Roshni Khan
Published on: 20 Jun 2019 9:14 AM GMT
योग मुद्रा तो बहुत देखी होंगी इस योग दिवस देखिए कुछ बेहद खास
X
योग मुद्रा तो बहुत देंखी होंगी इस योग दिवस देखिए कुछ बेहद खास

सहारनपुर: देश में पहली बार घोड़ों की पीठ पर किया गया योग। शुक्रवार यानि 21 जून को विश्व योगा दिवस है। भारत में इस दिवस को मनाने के लिए जहां सरकारी से लेकर स्वयं संस्थाएं जुड़ी, वहीं सैन्य प्रशिक्षण संस्थान भी योग दिवस मनाने को लेकर विशेष तैयारी कर रहा है। सहारनपुर के रिमाउंट डिपो में विश्व में पहली बार घोड़ों की पीठ पर योग किया जा रहा है।

ये भी देंखे:मॉनसून के 21 जून तक गोवा पहुंचने की संभावना : मौसम विभाग

आपको बता दें कि सहानपुर के रिमाउंट डिपो एंड प्रशिक्षण संस्थान में भारतीय सेना के लिए घोड़ों को प्रशिक्षित किया जाता है। अब तो यहां पर कुत्तों को भी ट्रेनिंग दी जाने लगी है। सहारनपुर के रिमाउंट डिपो में प्रशिक्षित हुए घोड़ कारगिल युद्ध में गए थे और सेना को लेकर उंची पहाड़ियों पर चढे थे।

ये भी देंखे:शाहजहांपुर: मेडिकल कॉलेज के बाहर सफाईकर्मियों ने शुरू की हड़ताल

रिमाउंट डिपो में योग दिवस कुछ अलग तरीके से मनाया जा रहा है। विश्व में पहली बार यहां पर धोड़ों की पीठ पर योग किया जा रहा है।

रिमाण्ड डिपो के परिसर में योग दिवस पर भारतीय सेना के जवानों द्वारा किये गए योग को देखकर हर कोई चकित रह गया। 11 घोड़ों पर सैनिक ने योग करके अनूठी पहल की है। देश के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी ने घोड़ों की पीठ पर बैठकर योग किया है। ऐसा योगा भी आपने कभी पहले देखा नही होगा।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story