×

मॉनसून के 21 जून तक गोवा पहुंचने की संभावना : मौसम विभाग

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लगभग एक पखवाड़े की देरी के बाद शुक्रवार को गोवा पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

PTI
By PTI
Published on: 20 Jun 2019 7:43 AM GMT
मॉनसून के 21 जून तक गोवा पहुंचने की संभावना : मौसम विभाग
X

पणजी: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लगभग एक पखवाड़े की देरी के बाद शुक्रवार को गोवा पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि राज्य के अलग अलग हिस्सों में बीते कुछ दिनों से मॉनसून पूर्व बारिश हो रही है और यह बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें.....CWC 2019: लंदन की सड़कों पर अनुष्का के साथ दिखे विराट, देखें फोटो

राज्य की राजधानी पणजी में बृहस्पतिवार को सुबह भी हल्की बारिश हुई।

अधिकारी ने कहा, "मॉनसून के शुक्रवार तक गोवा पहुंचने की उम्मीद है। उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा के ज्यादातर इलाकों में बृहस्पतिवार को हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।"

यह भी पढ़ें.....OMG! संस्कारी बहू-बेटियों ने वेब सीरीज में तोड़ी सारी हदें, टीवी की कुंती ने किया हलाला

मौसम विभाग के यहां स्थित केन्द्र ने एक बुलेटिन में कहा कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इस दौरान मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

(भाषा)

PTI

PTI

Next Story