×

इस दिवाली अयोध्या के वैभव को देखेगी दुनिया, प्रशासन ने किये ये ख़ास इंतजाम

प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद अयोध्या में शुरू हुए दीपोत्सव कार्यक्रम को इस बार भी पूरी दुनिया देखेगी। इसकी सारी तैयारियां को पूरा कर ली गई है।

Aditya Mishra
Published on: 25 Oct 2019 2:21 PM GMT
इस दिवाली अयोध्या के वैभव को देखेगी दुनिया, प्रशासन ने किये ये ख़ास इंतजाम
X

लखनऊः प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद अयोध्या में शुरू हुए दीपोत्सव कार्यक्रम को इस बार भी पूरी दुनिया देखेगी। इसकी सारी तैयारियां को पूरा कर ली गई है। आज अनौपचारिक तौर पर सूचना विभाग ने इसकी शुरूआत की।

उद्घाटन कार्यक्रम में मण्डलायुक्त मनोज मिश्र ने कहा कि अयोध्या को पूरे देश व दुनिया में मर्यादा के लिए जाना जाता है। दीपोत्सव-2019 के तहत विभिन्न कार्यक्रम अयोध्या के कई स्थलों पर आयोजित किए गए हैं। जिन्हें मीडिया के सहयोग व माध्यम से पूरे विश्व में जाना व समझा जाएगा।

ये भी पढ़ें...अयोध्या केस: जानें क्या है मोल्डिंग ऑफ रिलीफ, जिस पर हिन्दू और मुस्लिम पक्ष हैं आमने -सामने

डीएम अनुज कुमार झा ने कही ये बात

उन्होंने सभी मीडियाकर्मियों को धनतेरस तथा धन्वन्तरि दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि अयोध्या में दीपोत्सव विगत 02 वर्षों से व्यापक पैमाने पर मनाया जाता रहा है।

जिसके कुशल प्रबन्धन व कवरेज में सरकार, प्रशासन व मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ‘दीपोत्सव-2019’ के तहत बनाए गए मीडिया सेण्टर से मीडियाकर्मियों को सुविधा होगी। साथ ही, मीडिया के माध्यम से पूरी दुनिया अयोध्या के वैभव व दीपोत्सव के विभिन्न आयोजनों को देखेगी।

पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि मीडिया सेण्टर के माध्यम से दीपोत्सव को सुचारु कवरेज मिलेगी। इससे सरकार व प्रशासन के सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों का प्रचार-प्रसार करने में मदद मिलेगी।

‘दीपोत्सव-2019’ के सुचारु प्रेस प्रबन्धन और कवरेज के लिए आज रामकथा संग्रहालय में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा स्थापित मीडिया सेण्टर का उद्घाटन अयोध्या के मण्डलायुक्त मनोज मिश्र एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने किया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र डॉ. संजीव गुप्ता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, संयुक्त निदेशक सूचना एवं ‘दीपोत्सव-2019’ के नोडल अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय सहित सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें...इस दिवाली अयोध्या में क्या खास करने जा रही योगी सरकार? यहां जानें

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story