×

Yogi Cabinet Expansion: आज शाम पांच बजे होगा योगी कैबिनेट का विस्तार! राजभर-दारा सिंह सहित पांच का मंत्री बनना तय

Yogi Cabinet Expansion: 2022 में यूपी में सरकार गठन के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चाएं तो कई बार हुईं लेकिन अभी तक विस्तार नहीं हुआ। अब माना जा रहा है कि मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है और ओपी राजभर और दारा सिंह का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 5 March 2024 3:00 AM GMT (Updated on: 5 March 2024 3:05 AM GMT)
Yogi cabinet will be expanded tomorrow, five including Rajbhar-Dara Singh are sure to become ministers
X

योगी कैबिनेट का विस्तार होगा कल, राजभर-दारा सिंह सहित पांच का मंत्री बनना तय: Photo- Social Media

Yogi Cabinet Expansion: योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का मंगलवार को विस्तार हो सकता है। पांच विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार सुभासपा से ओम प्रकाश राजभर, आरएलडी से दो और बीजेपी से दारा सिंह चौहान को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मंगलवार को आगरा दौरे से वापस लौटने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। न्यूजट्रैक ने अपने दो मार्च के पब्लिश खबर में बताया था कि योगी मंत्रिमंडल का विस्तार पांच मार्च को होगा। अब न्यूजट्रैक की खबर सही साबित होने जा रही है। न्यूजट्रैक ने ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान के मंत्री बनने की संभावना भी जताई थी।

इनका मंत्री बनना तय!

सूत्रों के अनुसार, आरएलडी से राजपाल बालियान (आरएलडी), सुभासपा से ओपी राजभर (एसबीएसपी), और बीजेपी से दारा सिंह बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। वहीं राज्य मंत्री के तौर पर भाजपा से आकाश सक्सेना और रालोद से प्रदीप चौधरी को मंत्री बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Yogi Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल का विस्तार पांच मार्च को, ये मंत्री लेंगे शपथ

इस मंत्रिमंडल विस्तार के कयास पिछले साल अक्टूबर से लगाया जा रहा था, लेकिन हो नहीं रहा था। वहीं पिछले दिनों ओपी राजभर के नाराजगी जताने के बाद अब इसकी संभावना ज्यादा बनती हुई दिख रही हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story