×

ब्राह्मणों का बढ़ेगा सम्मान, होगा जल्द योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

उत्तर प्रदेश में साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही भाजपा सरकार में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। मंत्रिर्मंडल में स्थान पाने के लिए संगठन से लेकर सरकार तक पार्टी विधायकों ने अपने आकाओं के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं।

Newstrack
Published on: 21 Aug 2020 11:01 AM GMT
ब्राह्मणों का बढ़ेगा सम्मान, होगा जल्द योगी मंत्रिमंडल का विस्तार
X
ब्राह्मणों की होगी और इज्ज़त, होगा जल्द योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही भाजपा सरकार में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। मंत्रिर्मंडल में स्थान पाने के लिए संगठन से लेकर सरकार तक पार्टी विधायकों ने अपने आकाओं के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। संभावना है कि विधानसभा के मानसून सत्र के खत्म होते ही मंत्रिमंडल विस्तार पर मुहर लग जाएगी।

ये भी पढ़ें:DM ने सुनी समस्या: अस्पताल से परेशान थे मरीज, खामियो को तत्काल कराया ठीक

ब्राह्मणों की होगी और इज्ज़त, होगा जल्द योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

पिछले साल 21 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था

पिछले साल 21 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था। जिसमें छह कैबिनेट, छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों समेत कुल 23 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसमें 18 नए चेहरों को जगह दी गई थी। जबकि कुछ मंत्रियों का प्रमोशन किया गया था। अब एक साल बाद फिर से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा गरम है। इसके पीछे दो मंत्रियों के निधन के साथ ही प्रदेश में शुरू हुई जातीय राजनीति भी एक बड़ा कारण है।

ब्राह्मणों के उत्पीड़न को लेकर योगी सरकार पर विपक्ष के लगातार हमलावर होने के बाद भाजपा संगठन इसके 'डैमेज कंट्रोल' में जुट गया है। भाजपा की राज्य इकाई उत्तर प्रदेश के बदले राजनीतिक हालात से केन्द्रीय हाईकमान को अवगत करा चुकी है। हाईकमान को बताया गया है कि अगले विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों की नाराजगी पार्टी को भारी पड़ सकती है। प्रदेश में बढ़ती जातीय राजनीति से आरएसएस भी चिंतित है। संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश के राजनीतिक गतिविधियों पर आरएसएस अपनी निगाह रखे हुए है। उसे चिंता है कि वर्षो बाद कमजोर पड़ी प्रदेश की जातीय राजनीति से कहीं हिन्दुत्व की धार कमजोर न पड़ जाए । इसलिए इतना तय है कि अगले मंत्रिमंडल विस्तार में ब्राह्मणों का प्रतिनिधित्व बढाए जाने पर जोर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:Airtel का खास प्लान: डाटा और कॉलिंग के साथ Disney+ Hotstar VIP, तुरंत देखें

ब्राह्मणों की होगी और इज्ज़त, होगा जल्द योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

भाजपा सरकार में मंत्रिमंडल की संख्या 54 रह गई है

यहां यह बताना जरूरी है कि 19 मार्च 2017 को सरकार गठन के बाद अबतक प्रदेश की भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 25 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) के अलावा 22 राज्यमंत्री 56 सदस्यीय मंत्रिमंडल था। पर हाल ही में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमला रानी वरुण और होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान के निधन के बाद अब यह संख्या घटकर 54 रह गई है। कुल विधानसभा के सदस्यों की संख्या को देखते हुए मंत्रिमंडल में 60 मंत्री बनाए जा सकते है। अभी मंत्रिमंडल में छह स्थान रिक्त पडे हैं। ऐसे में योगी सरकार अपनी मंत्रिपरिषद में 6 नए लोगों को शामिल कर उन्हें मौका दे सकते हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story