×

योगी सरकार के दावे हुए फेल, दुष्कर्म के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह ने बताया कि महिला के बयान के अनुसार सुचित ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर  यौन शोषण करता रहा, जब महिला को समझ में आया कि वह सुचित के जाल में फंस गई है तो इसके बाद उसने सुचित की शिकायत 19 सितम्बर को चिनहट थाने में की।

SK Gautam
Published on: 2 Jun 2023 2:41 PM GMT (Updated on: 2 Jun 2023 2:42 PM GMT)
योगी सरकार के दावे हुए फेल, दुष्कर्म के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार
X

लखनऊ: राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने शाहजहांपुर के भाजपा नेता सुचित सेठ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज करते हुए आरोपित सुचित को जेल भेज दिया है। चिनहट थाना के प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर जिले के मूल निवासी सुचित सेठ लखनऊ में ही रहते हैं। बंथरा इलाके की रहने वाली एक महिला जो पति से विवाद के बाद न्याय के लिए भटक रही थी, वह इनके पास डेढ़ साल पहले आयी भाजपा नेता ने उसको न्याय दिलाने का वादा किया।

ये भी देखें : रामपुर में भाजपा बनाएगी ऐसा इतिहास

सुचित सेठ की शिकायत 19 सितम्बर को चिनहट थाने में महिला द्वारा की गयी

प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह ने बताया कि महिला के बयान के अनुसार सुचित ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर यौन शोषण करता रहा, जब महिला को समझ में आया कि वह सुचित के जाल में फंस गई है तो इसके बाद उसने सुचित की शिकायत 19 सितम्बर को चिनहट थाने में की। इसके बाद आरोपित पर दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत हुआ। महिला का मेडिकल कराया गया। इसके बाद सुचित को बीबीडी के सामने सिल्वर लाइन अपार्टमेंट से गिरफ्तार जेल भेज दिया गया।

सुचित सेठ महिला को उसके पति के पास जाने नहीं देना चाहते थे

चर्चा तो यह भी है कि सुचित सेठ ने महिला पर अपने पति को तलाक देकर खुद से शादी करने का बहुत दबाव बनाया था। महिला अपने पति के साथ रहना चाहती थी। पर सुचित उसे उसके पति के पास जाने नहीं देना चाहते थे। इस मामले को लेकर लखनऊ में कई बार पुलिस थाने में पंचायत भी हुई। महिला जब परेशान हो गई तो उसने सुचित सेठ की सच्चाई पंचायत कराने वालों को बता दी।

ये भी देखें : थाना परिसर में महिला सिपाही नेे की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

तब भी जब सुचित सेठ ने महिला का पीछा नहीं छोड़ा तो महिला ने चिनहट थाने में सुचित सेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। महिला ने बताया कि सुचित सेठ ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल तक करने लगे थे। इस मामले में कुछ बड़े लोग भी चाहते थे कि सुचित को सबक मिले। इसके बाद चिनहट पुलिस ने सुचित सेठ को गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ के गोमतीनगर के सीओ सी श्रीवास्तव ने बताया कि दुराचार के आरोप में सुचित सेठ को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story