×

नंबर एक पर यूपी: गरीब कल्याण रोजगार योजना में नया कीर्तिमान, सीएम योगी का कमाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई में वैश्विक महामारी कोरोना के संकट के दौरान गरीब कल्याण रोजगार योजना में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक कीर्तिमान रचा है। गरीब कल्याण रोजगार अभियान में उत्तर प्रदेश को पहला स्थान मिला है।

Newstrack
Published on: 28 Sep 2020 11:49 AM GMT
नंबर एक पर यूपी: गरीब कल्याण रोजगार योजना में नया कीर्तिमान, सीएम योगी का कमाल
X
नंबर एक पर यूपी: गरीब कल्याण रोजगार योजना में नया कीर्तिमान, सीएम योगी का कमाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नित नए आयाम तय कर रही है। पूरे देश में जब भी पुरस्कारों की बात आती है तो कई मामलो में उसे पुरस्कार मिलते रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई में वैश्विक महामारी कोरोना के संकट के दौरान गरीब कल्याण रोजगार योजना में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक कीर्तिमान रचा है। गरीब कल्याण रोजगार अभियान में उत्तर प्रदेश को पहला स्थान मिला है। यह योजना देश के 116 जिलों में चल रही थी। यूपी को पहले पुरस्कार के साथ ही प्रयागराज जिले को भी देश में अव्वल रहने पर प्रथम पुरस्कार मिला है।

सामुदायिक शौचालय अभियान पुरस्कारों में से सातवे नंबर पर

केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय द्वारा घोषित सामुदायिक शौचालय अभियान पुरस्कारों में से सातवे नंबर पर आना एक बड़ी बात है। विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव को यह पुरस्कार दिया जाएगा। जिला प्रयागराज, हरदोई और फतेहपुर क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। जिले के पुरस्कारों वहाँ के जिलाधिकारी या मुख्य विकास अधिकारी ग्रहण करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा।

garib kallyan rojgar yojna

ये भी देखें: सीएम योगी हुए सख्त: त्यौहारों में कोरोना से निबटना बड़ी चुनौती, अधिकारी कमर कस लें

गंदगी मुक्त भारत अभियान में उप्र दूसरे नंबर पर

गरीब कल्याण रोजगार योजना में पहले और दूसरे नंबर पर क्रमशः बरेली और अलीगढ़ हैं। अलीगढ़ के खाते में स्पेशल रिकॉगनिशन का भी पुरस्कार आया है। इसी तरह गंदगी मुक्त भारत अभियान में भी समग्रता में उप्र दूसरे नंबर पर है।

garib kallyan rojgar yojna-3

ये भी देखें: बापू का खादी आंदोलन: गांधी जी ने सिखाया था वस्त्र बनाना, यहां से हुआ शुरू

nambar 1

2 अक्तूबर को दिए जाएंगे पुरस्कार

गरीब कल्याण रोजगार अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 20 जून को इस अभियान को प्रारंभ किया था। इसे प्रवासी श्रमिकों को सहायता देने के लिए शुरू किया गया था। इस अभियान में उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों के 116 जिलों को शामिल किया गया था। प्रदेश के पंचायती राज विभाग को कुल आठ पुरस्कारों के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 2 अक्तूबर को आयोजित समारोह में दिए जाएंगे।

Newstrack

Newstrack

Next Story